6 और 7 नंबर के प्लेटफार्म से 70 दिन नहीं चलेंगी रेलगाड़ियां

Desk News. जल्द ही नागपुर रेलवे स्टेशन के दो प्लेटफार्म को विकास कार्य के चलते बंद किया जाने वाला है। प्लेटफार्म 6-7 पर चलाई जाने वाली गाड़ियों को अलग अलग प्लेटफार्म पर डायवर्ट किया जाएगा। अभी तक तारीख पक्की नहीं है, लेकिन अधिकृत सूत्रों की मानें तो अजनी स्टेशन खुलने के बाद इसे बंद किया जा सकता है। इसके बाद यह व्यवस्था अगले 70 दिन तक बनी रहेगी। यात्रियों को इस दौरान परेशानी हो सकती है।
नागपुर रेलवे स्टेशन पर कुल 8 प्लेटफार्म बने हैं। इसमें 6-7 नंबर प्लेटफार्म यात्रियों के लिए अहम है। यहां से प्रतिदिन बड़ी संख्या में गाड़ियां चलाई जाती हैं, जिसमें अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, अमृतसर-बिलासपुर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस, नागपुर-मुंबई सेवाग्राम एक्सप्रेस, सिकंदराबाद-रायपुर एक्सप्रेस आदि गाड़ियां शामिल हैं। इन गाड़ियों को अलग-अलग प्लेटफार्म पर शिफ्ट किया जाएगा।
दरअसल, नागपुर रेलवे स्टेशन का कायकल्प किया जा रहा है। इस अंतर्गत 6-7 नंबर प्लेटफार्म पर पिलर खड़े किये जाने वाले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से यहां से गाड़ियों का आवगमन बंद किया जाने वाला है। हालांकि इसके बाद बाकी प्लेटफार्म पर बहुत ज्यादा लोड बढे़गा, क्योकि वर्तमान स्थिति में स्टेशन से प्रति दिन 125 एक्सप्रेस गाड़ियां चलाई जाती हैं। वहीं 250 मालगाड़ियां यहां से होकर विभिन्न दिशाओं की ओर गुजरती हैं।
वर्तमान प्लेटफार्म भी कई बार कम पड़ जाते हैं। कभी-कभी ऐन वक्त पर गाड़ियों का प्लेटफार्म चेंज किया जाता है। ऐसे में 2 प्लेटफार्म कम हो जाने से निश्चित तौर पर रेलवे को गाड़ियों की मूवमेंट के लिए कवायदें करनी पड़ेगी। वर्तमान में अजनी रेलवे स्टेशन बंद है। यहां भी विकास कार्य चल रहा है। इसे 90 दिन के लिए बंद किया था। इस स्टेशन पर रुकने वाली गाड़ियों को भी नागपुर रेलवे स्टेशन से संचालित किया जा रहा है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई