3 दिसंबर को होगा जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन

नागपुर.  युवाओं के सर्वांगीण विकास, संस्कृति और परंपरा को संरक्षित करने और उनके भीतर छुपी प्रतिभाओं को उभारने के उद्देश्य से हर वर्ष जिला, प्रादेशिक, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर युवा महोत्सव का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन 12 से 16 जनवरी तक किया जाएगा। इसके तहत जिला स्तरीय युवा महोत्सव का आयोजन 3 दिसंबर को विभागीय क्रीड़ा संकुल, मानकापुर में जिला क्रीड़ा अधिकारी कार्यालय द्वारा किया जाएगा।

युवा महोत्सव में आयोजित गतिविधियां:

1. विज्ञान और तकनीक पर आधारित प्रतियोगिताएं: प्रतिभागियों की संख्या: 5।
2. सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं: लोकनृत्य (प्रतिभागी संख्या: 10), लोकगीत (प्रतिभागी संख्या: 10)

3. कौशल विकास प्रतियोगिताएं: कथा लेखन: समय 60 मिनट, भाषा- मराठी, हिंदी और अंग्रेजी, 1,000 शब्दों तक। रचना जाति, धर्म, रंग, पंथ, वंश आदि पर आधारित नहीं होनी चाहिए। चित्रकला: समय 90 मिनट, पेंटिंग का साइज A3 (11.7 × 16.5 इंच)। पेंटिंग किसी ब्रांड या संस्था से संबंधित नहीं होनी चाहिए। वक्तृत्व: समय 3 मिनट, भाषा- हिंदी और अंग्रेजी। कविता लेखन: समय 6 मिनट, 500 शब्द।

4. युथ आइकॉन:प्रतिभागियों की संख्या: 10। प्रतिभागियों के लिए नियम: प्रतिभागियों की उम्र 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए (गणना 12 जनवरी 2025 तक)। प्रतियोगी महाराष्ट्र राज्य का निवासी होना चाहिए। आवेदन के समय आधार कार्ड और जन्मतिथि प्रमाणपत्र अनिवार्य है। पहचान पत्र पर स्पष्ट जानकारी होनी चाहिए। विजेताओं को शासन की ओर से पुरस्कार और प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।

जिला स्तरीय युवा महोत्सव में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों का चयन प्रादेशिक स्तर पर होगा। प्रादेशिक स्तर पर विजयी प्रतिभागियों को राज्य स्तरीय महोत्सव में भेजा जाएगा और राज्य स्तर के विजेता राष्ट्रीय युवा महोत्सव में भाग लेंगे। इस महोत्सव में जिले के संगीत महाविद्यालय, वरिष्ठ और कनिष्ठ महाविद्यालय, समाज कार्य महाविद्यालय, महिला मंडल, सांस्कृतिक मंडल, इंजीनियरिंग, मेडिकल, कृषि महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के 15-29 आयु वर्ग के युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की गई है। जिला क्रीड़ा अधिकारी पल्लवी धात्रक ने अधिक जानकारी के लिए 8857944259 / 9145572417 पर संपर्क करने का अनुरोध किया है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई