भंडारा. भंडारा ऑर्डनेन्स फैक्ट्री में आज शुक्रवर सुबह बड़ा हादसा हो गया। जहां उत्पादन यूनिट में हुए जोरदार ब्लास्ट हुआ। ब्लास्ट से छत निचे गिर गई। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, वहीं कई गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रतिक्रिया दी है। मृतकों पर जहां सीएम ने शोक जताया, वहीं प्रशासन को जल्द राहत बचाव करने का आदेश भी दिया। अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से पोस्ट लिखते हुए सीएम ने लिखा, “भंडारा जिले में एक आयुध कारखाने में विस्फोट के कारण छत गिरने से 13 से 14 श्रमिक फंस गए। उनमें से 5 को सुरक्षित निकाल लिया गया है। जिला कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक घटनास्थल पर हैं और हर तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ और नागपुर नगर निगम की टीमों को भी बुलाया गया है और वे जल्द ही पहुंच जाएंगी। जिला प्रशासन रक्षा बलों के साथ समन्वय करके राहत कार्य में भाग ले रहा है। चिकित्सा सहायता के लिए भी टीमें तैयार रखी गई हैं।










