हर्सोल्लाष से मनाया गया बाबा ताजुद्दीन का जन्मोत्सव

नागपुर. हजरत बाबा सैयद मोहम्मद ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का जन्मोत्सव ताजबाग शरीफ में हर्सोल्लाष के साथ मनाया गया. जन्मोत्सव का उत्साह देर रात से ही शुरू हो गया था. श्रद्धालुओं ने दरगाह परिसर में केक काट कर बाबा ताजुद्दीन का जन्मदिन मनाया. जन्मोत्सव के अवर पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट की जानिब से शाही दरबारी संदल निकाला गया.
सबसे पहले सुबह ट्रस्ट कार्यालय में सुबह महफिले शमा का आयोजन किया गया. इस दौरान दस्तारबंदी की रस्म अदा की गई. इसके बाद रहा रघूजीराव साहब के हाथो परचम कुशाई की गई. परचम कुशाई में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. इस अवसर पर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र जिचकार, ट्रस्टी हाजी फ़ारूकभाई बावला, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया, इमरान खान ताज़ी, मुस्तफाभाई टोपीवाला सहित बाबा ताजुद्दीन दरगाह के सज्जादानशीन सैयद तालिब बाबा ताज़ी, सैयद जारबीर बाबा ताज़ी, बाबा ताजुद्दीन दरगाह खुद्दाम कमेटी के अध्यक्ष सैयद मोबीन ताज़ी, खादिम अबुलहसन ताज़ी, जाकिर ताज़ी, मन्नू खादिम, ताजबाग मस्जिद के शाही इमाम खुर्शीद आलम शेख रहीम खान ताज़ी प्रमुख रूप से उपस्थित थे. परचम कुशाई के बाद ट्रस्ट कार्यालय से शाही दरबारी संदल निकला. संदल शहर अलग अलग मार्गों का गष्ट करता हुआ शाम में वापस ताजबाग पंहुचा. संदल की वापसी के बाद बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह की मजारे पाक पर चादर और फूल चढ़ाया गया. इसके साथ ही हैदराबाद से आई फूलों से बनी चादर चढ़ाई गई. इसके बाद देश की सलामती के लिए दुआ मांगी गई. बाबा ताजुद्दीन के छमाही उर्स भी ताजबाग में मनाया जा रहा है . उर्स का समापन 28 जनवरी को होगा.ताजबाग में बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के जन्मदिन के उपलक्ष्य में रविवार की रात से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे थे. दरगाह के पास परिसर में रात से ही जन्मोत्सव का जश्न शुरू जो गया था . आतिशबाजी को गई. दरगाह जो रोशन किया गया. मिठाइयां बांटी गई. ताजबाग ट्रस्ट के अध्यक्ष प्यारे जिया खान एवं सचिव ताज अहमद राजा ने सभी को बाबा के जन्मदिन की बधाई दी.

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई