स्थानीय निकाय चुनाव भी जीतेंगे: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले

नागपुर. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष और राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने विश्वास जताया कि आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनावों में भी भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। मंगलवार को ब्राह्मपुरी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में भाजपा में शामिल हुए। इस मौके पर चंद्रशेखर बावनकुले ने उनका भाजपा में स्वागत किया। इस अवसर पर गौरव अशोक भैय्याजी, नगर परिषद के पूर्व गटनेता विलास विखार, पूर्व उपाध्यक्ष डॉ. सतीश कावळे, पंचायत समिति के पूर्व सभापति नामदेव लांजेवार, सुरेश दर्वे सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। प्रदेश मुख्यालय प्रभारी रवींद्र अनासपुरे, भाजपा मीडिया विभाग प्रमुख नवनाथ बन आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। चिमूर के विधायक बंटी भांगड़िया के नेतृत्व में यह भाजपा प्रवेश कार्यक्रम संपन्न हुआ।चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के ‘विकसित महाराष्ट्र’ के संकल्प को मजबूत करने के लिए ये सभी भाजपा में शामिल हुए हैं। भाजपा समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पिछले 50 वर्षों से कांग्रेस से जुड़े रहे भैय्याजी परिवार के गौरव अशोक भैय्याजी, कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार के करीबी सहयोगी डॉ. सतीश कावळे सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने भाजपा में शामिल होकर पार्टी पर विश्वास जताया है। पार्टी इन सभी नेताओं का सम्मान बनाए रखेगी और उन्हें संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जाएंगी। भाजपा में नए शामिल हुए कार्यकर्ताओं से बावनकुले ने सदस्यता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और भाजपा संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पार्टी हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़ी रहेगी और उन्हें पूरा समर्थन मिलेगा. भाजपा में शामिल होने वालों में सुखदेव खेने, स्वप्नील सावरकर, मोहन वैद्य, निलेश चिंचुरकर सहित कई अन्य नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई