स्किन को जवान रखने के लिए रोज खाएं ये 3 फल, चेहरे पर बढ़ेगी चमक

हेल्दी डाइट हेल्दी स्किन की कुंजी है और शरीर व स्किन को हेल्दी रखने में फल आपकी बहुत मदद कर सकते हैं, इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करके हेल्दी और सुंदर स्किन पा सकते हैं.

आजकल के दौर में लोग स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए महंगे से महंगे प्रॉडक्ट्स खरीद रहे हैं और महंगे से मंहगे स्किन ट्रीटमेंट करवा रहे हैं लेकिन वो यह नहीं जानते कि इनसे ज्यादा जरूरी शरीर को सही खुराक देना है. वास्तव में अगर आप अपना खानपान ठीक कर लेते हैं तो बिना किसी क्रीम या केमिकल की मदद से स्किन पर चमक लाई जा सकती है.

हेल्दी डाइट हेल्दी स्किन की कुंजी है और शरीर व स्किन को हेल्दी रखने में फल आपकी बहुत मदद कर सकते हैं, फलों में पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ उसे हेल्दी और जवां रखते हैं. इसलिए यहां हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपनी डाइट में कुछ फलों को शामिल करके हेल्दी और सुंदर स्किन पा सकते हैं. फल ढेरों विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स समेत कई पोषक तत्वों से भरे होते हैं, जो आपकी त्वचा को पोषण पहुंचाने के साथ जवां बनाते हैं.

संतरा

संतरा विटामिन सी से भरपूर होते हैं जो स्किन को हेल्दी रखने के लिए बेहद जरूरी विटामिन होता है. विटामिन सी कोलेजन सिंथेसिस के लिए भी जरूरी होता है जिससे स्किन टाइट रहती है और चेहरे पर झु्रियां नहीं आती. यह त्वचा को लचीलापन और जवां रखता है. इसके अलावा विटामिन सी स्किन को रिपेयर करने का भी काम करता है. संतरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भी होते हैं जो त्वचा की सूजन, जलन और रेडनेस को कम करने में मदद करते हैं.

सेब

सेब पोषक तत्वों का खजाना है. इसमें फाइबर, विटामिन ए, बी समेत ढेरों पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर में फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं. फ्री रेडिकल्स शरीर में एजिंग बढ़ाने के लिए जिम्मेदार होते हैं. यह कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाने के साथ हमारी स्किन को वक्त से पहले बूढ़ा बनाते हैं. ऐसे में सेब में मौजूद पोषक तत्व इन फ्री-रेडिकल्स से लड़ते हैं और हमारी स्किन की सुरक्षा करते हैं.

बेरीज

स्ट्राबेरीज, रैस्पबेरीज, ब्लूबेरीज और गोजी बेरीज जैसे फल अपने शानदार एंटीऑक्सिडेंट्स के लिए मशहूर हैं जो शरीर को फ्री रैडिकल्स से बचाते हैं.  इसके अलावा यह त्वचा की डेड सेल्स को हटाकर पोर्स को खोलते हैं जिससे आपकी स्किन को ऑक्सिजन लेने में मदद मिलती है.इनमें ऐसे एंजाइम पाए जाते हैं जो एजिंग की प्रक्रिया को स्लो करते हैं और चेहरे पर चमक बढ़ाते हैं. यह नई कोशिकाओं को बढ़ाकर त्वचा की बनावट में भी सुधार करते हैं.

  • Related Posts

    अब ‘स्लो लाइफस्टाइल’ बन रहा है नई पीढ़ी की पसंद, तेज़ रफ्तार जीवन से ब्रेक लेना बन गया ट्रेंड

    आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में जहां हर कोई समय के पीछे भाग रहा है, वहीं अब एक नया ट्रेंड उभरकर सामने आ रहा है — ‘स्लो लाइफस्टाइल’ का। खासकर…

    भीषण गर्मी में रहने से भी हो सकती है आपकी मौत, ये सावधानी बरतना है जरूरी

    Desk News. जब सूरज आग बरसा रहा है, पसीने से तरबतर शरीर राहत की एक बूंद की तलाश में है और गर्म हवा ऐसे थपेड़े मार रही है जैसे किसी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई