सेवा हक दिवस पर विभाग में चलेंगे विविध कार्यक्रम, आयुक्तों ने की पूर्व तैयारी की समीक्षा

नागपुर. नागपुर मंडल के सभी जिलों में 28 अप्रैल को ‘सेवा हक अधिनियम’ की दसवीं वर्षगांठ तथा पहले ‘सेवा हक दिवस’ के अवसर पर विविध कार्यक्रमों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी और राज्य लोक सेवा हक आयोग, नागपुर मंडल के आयुक्त अभय यावलकर ने आज संबंधित जिला प्रशासन को दिए. यह निर्देश ‘सेवा हक दिवस’ की पूर्व तैयारी की समीक्षा बैठक के दौरान दिए गए, जिसकी अध्यक्षता बिदरी और श्री यावलकर ने विभागीय आयुक्त कार्यालय में की। इस बैठक में जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, सामान्य प्रशासन अपर आयुक्त तेजूसिंह पवार, विकास उपायुक्त कमलकिशोर फुटाणे सहित वर्धा, चंद्रपुर, भंडारा, गोंदिया, गढ़चिरोली के जिलाधिकारी एवं जिला परिषदों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उपस्थित थे। 28 अप्रैल 2025 से पात्र नागरिकों को पारदर्शी, कार्यक्षम और समयबद्ध लोक सेवा प्रदान करने के उद्देश्य से सेवा हक अधिनियम लागू किया जा रहा है। इसी उपलक्ष्य में राज्य सरकार ने इस दिन को ‘सेवा हक दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। नागपुर मंडल के ग्राम पंचायतों, जिला परिषदों, जिला प्रशासन, महानगर पालिकाओं, नगर परिषदों व नगर पंचायतों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ग्राम पंचायत स्तर पर आदर्श ‘आपले सरकार केंद्र’ का उद्घाटन, विशेष ग्राम सभा का आयोजन कर सेवा हक अधिनियम की प्रमुख धाराओं का वाचन और ग्राम पंचायत सदस्यों को अधिनियम की प्रतियां वितरित की जाएंगी। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में सूचना फलक, अधिसूचित सेवाओं व शुल्क की जानकारी वाले क्यूआर कोड लगाए जाएंगे। जिला स्तर पर पालक मंत्री की अध्यक्षता में सभी जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संगठनों, पत्रकारों और नागरिकों की उपस्थिति में समारोह का आयोजन कर सेवा हक अधिनियम की विशेषताओं पर प्रकाश डाला जाएगा। उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का सम्मान किया जाएगा। ‘सेवा दूत योजना’ शुरू की जाएगी और नागरिकों को एसएमएस के माध्यम से अधिनियम व ‘आपले सरकार’ पोर्टल की जानकारी दी जाएगी। स्कूलों व महाविद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से जागरूकता फैलाई जाएगी। लोक कला के माध्यम से भी प्रचार-प्रसार किया जाएगा। महानगरपालिका और नगर परिषद क्षेत्रों में विशेष सभाओं का आयोजन कर सेवा हक अधिनियम के अंतर्गत दी जा रही सेवाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। ‘सेवादूत’ योजना के माध्यम से नागरिकों को घर-घर सेवा पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। नागरिक सुविधा केंद्रों, प्रभाग कार्यालयों, पर्यटन स्थलों, महाविद्यालय परिसरों आदि स्थानों पर सूचना फलक लगाए जाएंगे। बिदरी और श्री यावलकर ने इन सभी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए आवश्यक निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई