सेज और इयू को मिलेगा टैक्स में छूट, एक से चार प्रतिशत तक मिलेगी सब्सिडी; एक जून से लागू होगा रोडटेप

नागपुर: मिहान से होने वाले एक्सपोर्ट को बढ़ाने और उद्योजको को आकर्षित करने के लिए राज्य की देवेंद्र फडणवीस सरकार ने अहम निर्णय लिया है। सरकार ने स्पेशल इकोनॉमिक जोन (सेज) और एक्सपोर्ट ओरिएंटेड यूनिट (ईओयू) को टैक्स में छुट दी जाने वाली योजना में शामिल किया गया है। इसके तहत अब इन क्षेत्रों में स्थापित कंपनियों को सबसिडी दी जाएगी। एक जून से नया निर्णय लागू होगा।
अभी तक निर्यात उत्पादों पर शुल्क और करों में रियायत वाली योजना में शामिल नहीं थी लेकिन अब इन्हें भी इस योजना में शामिल कर लिया गया है। इसके चलते सेज व ईओयू से निर्यात होने वाले उत्पादों को निर्धारित श्रेणियों के अनुसार 1 से 4 फीसदी की रोडटेप (रेमिसन ऑफ ड्यूटीज एंड टेक्सेस ऑन एक्सपोर्ट प्रोडक्ट) सब्सिडी मिलेगी. इससे निर्यात को बढ़ावा और उद्योजकों को राहत मिलेगी.
यह निर्णय वैश्विक बाजारों में भारत की निर्यात प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के लिए सरकार के प्रयासों हिस्सा है. पूर्व में रोडटेप के इस लाभ से सेज व ईओयू वंचित थे. एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल, मिहान इंडस्ट्रीज एसोसिएशन, एसोचैम व एफआईएफओ ने रोडटेप से सेज व ईओयू को लाभान्वित करने के लिए सिफारिश की थी.
अब ये योजना इन दोनों के लिए भी लागू होने से सभी क्षेत्रों के निर्यातकों के लिए समान अवसर उपलब्ध होने की उम्मीद है. रोडटेप योजना 1 जनवरी 2021 से शुरु है. यह विश्व व्यापार संगठन के मानदंडों के अनुरूप है और पारदर्शिता और दक्षता सुनिश्चित करने के लिए एक व्यापक एंड-टू-एंड डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से कार्यान्वित किया जाता है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई