सुमतीताई के संघर्ष और विश्वास पर टिका है सफलता का शिखर: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नागपुर. श्रद्धेय सुमतीताई सुकलीकर की जन्मशताब्दी समारोह के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “सुमतीताई ने कठिन परिस्थितियों में संघर्ष कर समाज में विश्वास का माहौल बनाया। उनके समृद्ध संघर्ष के विरासत पर ही हमने सफलता हासिल की है। उनका संघर्ष और योगदान उन्हें ‘लोकमाता’ का दर्जा देता है।” स्वर्गीय वसंतराव देशपांडे सभागृह में आयोजित इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले , मिरा खडतकर, कार्यक्रम संयोजक अनिल सोले, माजी प्र-कुलगुरु योगानंद काळे, उपेंद्र कोठेकर, पूर्व विधायक अरुण अडसड और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा, “स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती चुनावों में भारतीय जनसंघ को सहानुभूति तो थी, लेकिन कई गलतफहमियां भी थीं। ऐसे समय में सुमतीताई ने समाज के हर वर्ग में जाकर आंदोलनों की जिम्मेदारी उठाई। उन्होंने चुनावों में लगातार पराजय झेली लेकिन कभी हार नहीं मानी। उनके प्रयासों ने उन्हें ‘ताई’ और ‘माता’ के रूप में सभी के दिलों में स्थान दिलाया।” मुख्यमंत्री ने सुमतीताई के साथ अपने पारिवारिक संबंधों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, “ताई का घर मेरे पिता गंगाधरराव और चाचा बाळासाहेब का भी अधिकारिक घर था। उनके द्वारा स्थापित ‘बाल जगत’ ने मुझे बहुत कुछ सिखाया। उनके योगदान ने समाज को एक आदर्श दिया।” मुख्यमंत्री ने 1962 के युद्ध का जिक्र करते हुए बताया कि ताईं ने मात्र चार घंटे में 700-800 सैनिकों के भोजन की व्यवस्था कर अपने सूक्ष्म प्रबंधन कौशल का परिचय दिया। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सुमतीताई के संघर्षों को याद करते हुए कहा, “चुनावों में बार-बार पराजय के बाद भी उन्होंने अपनी लड़ाई जारी रखी। उनका संघर्ष एक जलते हुए दीपक की तरह था, जिसने समाज को दिशा दी। उनके योगदान ने हमें सफलता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।” राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, “सुमतीताई एक झुझारू नेता थीं। उन्होंने हमेशा समाज और राजनीति में अपनी सीमाओं का आदर किया और आदर्श स्थापित किए। उनके जीवन से हमें प्रेरणा मिलती है।” इस अवसर पर सुमतीताई के जीवन पर आधारित विशेषांक का विमोचन किया गया और कार्यक्रम में उपस्थित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान भी किया गया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई