सांसद भजन प्रतियोगिता का महामंथन 2 फरवरी को

नागपुर. केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की संकल्पना से आयोजित “सांसद भजन प्रतियोगिता” की महाअंतिम फेरी रविवार, 2 फरवरी 2025 को सुबह 8 से 11 बजे तक कविवर्य सुरेश भट सभागृह, रेशिमबाग में आयोजित की जाएगी। महाअंतिम फेरी का पुरस्कार वितरण समारोह सुबह 11:30 बजे होगा, जिसमें केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी विजेताओं को पुरस्कार प्रदान करेंगे। इस अवसर पर पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, बीजेपी शहर अध्यक्ष बंटी कुकडे, विधायक प्रवीण दटके, विधायक मोहन मते, विधायक कृष्णा खोपडे, सांसद सांस्कृतिक महोत्सव समिति के अध्यक्ष अनिल सोले, सचिव जयप्रकाशजी गुप्ता, महिला आघाड़ी अध्यक्ष प्रगति पाटील सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे। 7 से 12 जनवरी के बीच आयोजित प्राथमिक फेरी प्रतियोगिता में नागपुर के 6 क्षेत्रों से 583 भजन मंडलियों ने उत्स्फूर्त भागीदारी की। सभी भजन मंडलियों द्वारा कृष्ण भक्ती का प्रचार किया गया। महाअंतिम फेरी में विजेताओं को 20 भव्य नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। वरिष्ठ वय वर्ग में 12 पुरस्कार होंगे, जिनमें 7 प्रमुख पुरस्कार और 5 प्रोत्साहन पुरस्कार शामिल हैं। सांसद भजन प्रतियोगिता में नागपुर के सभी 583 भजन मंडलियों को प्रत्येक को 1500/- रुपये का मानधन और प्रमाणपत्र दिया जाएगा। इस भजन प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. श्रीरंग वराडपांडे ने किया है। सांसद भजन प्रतियोगिता की सफलता में अमोल ठाकरे, विश्वनाथ कुंभलकर, माया हाडे, सपना सागुलले, श्वेता निकम, श्रधा पाठक, रेखा निमजे, विजय येरणे, दर्शना नखाते, सुजाता कथोटे, अभिजीत कठाले, ढबले, अतुल सगुळले सहित अन्य पदाधिकारी सक्रिय रूप से प्रयासरत हैं।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई