सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले और हवाला कारोबारी शैलेश लखोटिया के ठिकानों पर ईडी का छापा

नागपुर: उपराजधानी नागपुर (Nagpur) से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां शुक्रवार को प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने शहर के सराफा व्यापारी पुरुषोत्तम कावले (Purushottam Kawale) के ठिकानों पर छापा मारा है। ईडी ने सराफा व्यापारी के इम्प्रेस सिटी स्थित ऑफिस सहित कई ठिकानो पर एक साथ रेड मारी है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इस दौरान हवाला कारोबारी लखोटिया के ठिकानों पर भी रेड की गई है। सूत्रों के अनुसार, रायपुर स्थित ईडी कार्यालय के अधिकारीयों ने नागपुर के अधिकारीयों के साथ मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है। सराफा व्यापारी के ऊपर हुई ईडी की इस कार्रवाई से शहर के अन्य सराफा व्यापारियों में हड़कंप मच गया है। सूत्रों के मुताबिक, छापेमारी की यह कार्रवाई हवाला कारोबारी शैलेष लखोटिया और सराफा कारोबारी पुरुषोत्तम कावले के आवास और व्यावसायिक ठिकानों पर की गई। ईडी की टीम शुक्रवार तड़के लखोटिया और कावले के ठिकानों पर पहुंची और तलाशी अभियान शुरू किया।
पुरुषोत्तम कावले के इतवारी स्थित ‘सागर ज्वेलर्स’ और गांधीसागर इंदिरानगर के समीप स्थित फ्लैट पर ईडी की टीम ने एक साथ दबिश दी। उन्हें पूछताछ के लिए अपने साथ ले जाया गया है। गौरतलब है कि कावले इससे पहले डीआरआई की कार्रवाई में भी सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुके हैं। वहीं, हवाला कारोबारी शैलेष लखोटिया के घर और कार्यालय में भी ईडी का छापा पड़ा। वर्धनमान नगर स्थित आवास और दफ्तर पर ईडी की कार्रवाई जारी है। लखोटिया पर हवाला लेनदेन के साथ-साथ ऑनलाइन सट्टा कारोबार में संलिप्त होने की भी आशंका जताई जा रही है। बता दें कि लखोटिया के दो भाइयों की वर्ष 2007-08 में डकैती के दौरान हत्या हो चुकी है। नागपुर में इन दिनों ऑनलाइन सट्टा कारोबार तेजी से फैल रहा है। ‘लोटस365’ जैसी बेटिंग साइट्स ने कई युवाओं को आर्थिक नुकसान पहुंचाया है, लेकिन अब तक इन पर सख्त कार्रवाई नहीं हो पाई है। ईडी की यह कार्रवाई हवाला और सट्टा कारोबार की जड़ों तक पहुंचने का संकेत मानी जा रही है। शहर में इस ऑपरेशन को लेकर हलचल मची हुई है और छानबीन फिलहाल जारी है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई