नागपुर. समृद्धि महामार्ग पर नागपुर कॉरिडोर के चैनल क्रमांक 18+300 पर 27 फरवरी 2025 की सुबह 7 बजे के करीब एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे में शामिल वाहन अशोक लेलैंड ट्रक (MH-40-CD-5658) और वोल्वो कंक्रीट टैंकर (MH-15-HH-5391) थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अशोक लेलैंड ट्रक के चालक राजनसिंग (उम्र 42 वर्ष, निवासी कन्हान) वर्धा से राखड़ खाली कर नागपुर लौट रहे थे। रास्ते में उनके ट्रक का टायर पंचर हो गया, जिसके कारण उन्होंने ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा कर दिया। इसी दौरान वोल्वो कंक्रीट टैंकर के चालक रामचंद्र पाल (उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम तीलिया, जिला सिंगरौली, मध्यप्रदेश) नाशिक से नागपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि उन्हें झपकी आ गई, जिससे उनका टैंकर खड़े ट्रक से टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक में बैठे क्लीनर सतीश सिंह विजय सिंह (उम्र 37 वर्ष, निवासी करमगड़ी, रेणुकोट, जिला सोनभद्र, उत्तर प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टैंकर चालक रामचंद्र पाल के बाएं पैर में मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस उपकेंद्र वायफळ के अधिकारी पो.उप.नि. सुनील भगत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कुछ देर बाद प्रभारी अधिकारी सपोनि मेश्राम भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस और बचाव दल ने हाइड्रा क्रेन की मदद से मृतक और घायल को बाहर निकाला और एंबुलेंस से एम्स अस्पताल, नागपुर भेजा। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कर दिया गया। पुलिस ने हादसे का पंचनामा तैयार कर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










