संसद में संविधान पर आज से चर्चा

Desk News. संसद के शीतकालीन सत्र में हंगामा थमता नहीं दिख रहा। इसी बीच बीजेपी और कांग्रेस, दोनों ही पार्टियों ने अपने लोकसभा सांसदों के लिए तीन लाइन का व्हिप जारी किया है। जानकारी के मुताबिक, 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर होने वाली बहस के लिए यह तीन लाइन का व्हिप जारी किया गया है। यह बहस भारतीय संविधान की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बहस का जवाब 14 दिसंबर (शनिवार) को लोकसभा में देंगे। गृह मंत्री अमित शाह 16 दिसंबर को राज्यसभा में इसी विषय पर बहस शुरू करेंगे। सत्ताधारी बीजेपी और विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने अपने सभी लोकसभा सांसदों को 13 और 14 दिसंबर को संविधान पर होने वाली चर्चा के दौरान सदन में मौजूद रहने के लिए कहा है।
इसके लिए दोनों ही दलों ने तीन लाइन व्हिप जारी किया है। उधर, गुरुवार को संसद के शीतकालीन सत्र के 13वें दिन की शुरुआत भी हंगामेदार रही। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सोनिया गांधी और जॉर्ज सोरोस की तस्वीर लेकर संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया। वहीं, कांग्रेस और विपक्षी सांसदों ने ‘देश नहीं बिकने देंगे’ के पोस्टर लहराते हुए अडाह्वी मुद्दे पर सरकार को घेरने की कोशिश की। संसद के भीतर भी यह टकराव नजर आया। राज्यसभा में विपक्ष ने जगदीप धनखड़ के अविश्वास प्रस्ताव की मांग करते हुए और अडानी मुद्दे पर हंगामा किया। वहीं लोकसभा में ज्योतिरादित्य सिंधिया पर टीएमसी सांसद की टिप्पणी को लेकर शोरगुल हुआ। नतीजा यह हुआ कि दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। मौजूदा सत्र में एक दिन भी ऐसा नहीं गुजरा है, जब दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित नहीं करनी पड़ी हो।

नड्डा बोले, चेयरमैन को चीयरलीडर कहते हैं विपक्षी नेता
राज्यसभा में शून्यकाल के दौरान जेपी नड्डा ने चेयरमैन जगदीप धनखड़ के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव का मुद्दा उठाया। जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्षी नेता राज्यसभा के चेयरमैन जगदीप धनखड़ को चीयरलीडर कहते हैं। चेयरमैन की मिमिक्री की जाती है। आखिर कांग्रेस यह क्यों नहीं बताती कि सोनिया-सोरोस का क्या कनेक्शन हैं। नड्डा के इतना कहते ही विपक्षी सांसद हंगामा करने लगे। कांग्रेस अध्यक्ष खडग़े ने भी उठकर बोलने की कोशिश की, लेकिन शोरगुल की वजह से कुछ कह नहीं पाए।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई