शूर मराठा सरदार रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार पाने में महाराष्ट्र सरकार को बड़ी सफलता

मुंबई. मराठा साम्राज्य के वीर सेनानी और नागपुरकर भोसले घराने के संस्थापक सरदार रघुजी भोसले की ऐतिहासिक तलवार जो हाल ही में लंदन में नीलामी में रखी गई थी, उसे महाराष्ट्र सरकार ने सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। इस बात की जानकारी राज्य के संस्कृति कार्य मंत्री एडवोकेट आशीष शेलार ने आज दी। यह पहली बार है जब महाराष्ट्र सरकार ने किसी ऐतिहासिक धरोहर को विदेश में हुई नीलामी से वापस लाने में सफलता पाई है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए मंत्री शेलार ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का विशेष आभार व्यक्त किया। तलवार की नीलामी की खबर कल अचानक सामने आई, जिसके तुरंत बाद एड. शेलार ने मुख्यमंत्री से चर्चा कर इस धरोहर को हासिल करने की दिशा में त्वरित योजना बनाई। संस्कृति कार्य विभाग के अपर मुख्य सचिव विकास खारगे को इस कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई और दूतावास से संपर्क कर पूरी प्रक्रिया को अंजाम दिया गया। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार एक मध्यस्थ के माध्यम से सरकार ने नीलामी में भाग लिया और तलवार प्राप्त की। तलवार को भारत लाने, हैंडलिंग, ट्रांसपोर्ट और बीमा मिलाकर कुल लागत लगभग 47.15 लाख रुपये आई है। एड. शेलार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व में यह ऐतिहासिक कार्य संपन्न हुआ है। रघुजी भोसले प्रथम (1695–1755) मराठा सेना के प्रमुख सरदारों में से एक थे और छत्रपति शाहू महाराज के शासनकाल में उन्होंने बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़, चांदा, और दक्षिण भारत तक मराठा साम्राज्य का विस्तार किया। उन्हें ‘सेनासाहिबसुभा’ की उपाधि दी गई थी। लंदन में प्राप्त हुई उनकी तलवार ‘फिरंग’ शैली की है, जो मराठा हथियार निर्माण की कलात्मकता और युरोपीय तकनी  का संगम है। तलवार के पत्ते पर ‘श्रीमंत रघोजी भोसले सेनासाहिबसुभा फिरंग’ यह देवनागरी में सोन्ये की पॉलिश से लिखा गया है। इस तलवार पर सुंदर नक्काशी, कोफ्तगरी और मुट्ठी पर हरे कपड़े की लपेट तलवार की भव्यता को दर्शाती है। यह प्रमाणित करता है कि यह तलवार विशेष रूप से रघुजी भोसले के लिए बनाई गई थी। ऐतिहासिक सूत्रों के अनुसार, 1817 में नागपुर की सीताबर्डी की लड़ाई के बाद ईस्ट इंडिया कंपनी ने भोसले घराने का खजाना लूटा था, जिसमें यह तलवार भी शामिल हो सकती है। कुछ इतिहासकारों का मानना है कि यह तलवार युद्ध के बाद की लूट या ब्रिटिशों को दी गई भेंट के रूप में देश से बाहर गई थी। इस तलवार की भारत वापसी मराठा इतिहास और सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई