शीतकालीन सत्र में ‘इवेंट मैनेजमेंट’ का तड़का

नागपुर. राज्य विधानमंडल के आगामी सर्दी सत्र में इस बार ‘इवेंट मैनेजमेंट’ का तड़का देखने को मिलेगा। अब तक त्योहारों, कार्यक्रमों, औपचारिक बैठकों, महफिलों और शादी समारोहों की जिम्मेदारी निभाने वाली इवेंट मॅनेजमेंट कंपनियाँ इस बार सर्दी सत्र की व्यवस्था भी संभालने जा रही हैं। सत्र में आने वाले मंत्रियों, विधायकों और नेताओं के समर्थकों का स्वागत अब इवेंट कंपनी द्वारा नऊवारी साड़ी पहनकर की जाने वाली युवतियों द्वारा किया जाएगा। इस सार्वजनिक कार्य के लिए निर्माण विभाग ने दो एजेंसियों की नियुक्ति की है। रामगिरी, देवगिरी, विजयगड, रविभवन, नाग भवन, हैदराबाद हाउस और 160 कमरे वाले गेस्ट हाउस की जिम्मेदारी एक एजेंसी को 20 लाख रुपये के कांट्रैक्ट पर दी गई है, जबकि केवल विधायक निवास की व्यवस्था दूसरी एजेंसी को 10 लाख रुपये में सौंपी गई है। एजेंसी ने रविभवन क्षेत्र के लिए लगभग 130 युवाओं को तैनात किया है, जिनके पहचान पत्र भी जारी किए जाएंगे। निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता अभिजित कुचेवार और उपअभियंता संजय उपाध्याय ने बताया कि हर मिनट का विवरण ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। पिछले वर्ष भी यह काम परीक्षण स्तर पर किया गया था और इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए थे, जिससे इस वर्ष भी इसकी लागू की जा रही है। मुख्यमंत्री, दोनों उपमुख्यमंत्रियों और मंत्रियों के आगमन पर पारंपरिक नऊवारी साड़ी पहने 5 महिलाएं उनका स्वागत करेंगी। दोनों सदनों के पीठासीन अधिकारियों का भी इसी तरह स्वागत किया जाएगा।

यह होंगी व्यवस्थाएं:

हर मंत्री के कक्ष पर इवेंट मॅनेजमेंट एजेंसी का एक कर्मचारी तैनात होगा।

विधायकों और अधिकारियों के निवास पर भी कर्मचारी मौजूद रहेंगे।

विधान भवन, रविभवन और हैदराबाद हाउस में आकर्षक रंगोली बनाई जाएगी।

विभागीय कार्यालय में ‘वार रूम’ बनाकर हर गतिविधि पर नजर रखी जाएगी।

हर स्थान पर हेल्प डेस्क स्थापित की जाएगी, ताकि मेहमानों को कोई असुविधा न हो।

चुनौतियां: इवेंट मॅनेजमेंट कंपनियों में काम करने वाले अधिकांश युवाओं को सरकारी प्रोटोकॉल की जानकारी नहीं होती है। अक्सर वे मंत्री, विधायक और बड़े अधिकारियों को पहचानते नहीं हैं, जिससे कभी-कभी असमंजस पैदा हो सकता है। इसलिए इन युवाओं को प्रोटोकॉल के संबंध में प्रशिक्षण देने की आवश्यकता वरिष्ठ अधिकारियों ने जताई है।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई