शांतिभंग करने वाले दंगाइयों पर सख्त कार्रवाई होगी: देवेंद्र फडणवीस

नागपुर. नागपुर शहर धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक रूप से अपनी विशिष्ट पहचान रखता है। वर्षों बाद पहली बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जो कानून-व्यवस्था के लिए चुनौती बनीं। इन घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इस दिशा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सख्त कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि शांतिभंग करने वाले दंगाइयों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री फडणवीस ने नागपुर शहर की कानून-व्यवस्था को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन और नगर निगम अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा की। बैठक में राज्य के राजस्व मंत्री और नागपुर के पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, पुलिस आयुक्त डॉ. रविंद्र सिंगल, आईजी दिलीप पाटिल-भुजबळ, जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, नगर आयुक्त डॉ. अभिजीत चौधरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि औरंगजेब से संबंधित एक दोपहर के आंदोलन के बाद पुलिस ने कार्रवाई की थी, लेकिन इसके बावजूद कुछ असामाजिक तत्वों ने शाम को दंगा भड़काया। पुलिस ने तुरंत स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन इस दौरान कई वाहनों को आग लगा दी गई और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंचाया गया। पुलिस पर पत्थरबाजी में 34 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। फडणवीस ने कहा कि शहर में 11 पुलिस थाना क्षेत्रों में धारा 144 लागू की गई है। अब तक 13 मामले दर्ज हुए हैं और 104 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें 12 नाबालिग शामिल हैं। सीसीटीवी फुटेज और नागरिकों द्वारा दिए गए वीडियो के आधार पर दंगाइयों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।फडणवीस ने बताया कि दंगे भड़काने के लिए 250 सोशल मीडिया पोस्ट की पहचान की गई है, जिनमें से 62 लोगों पर केस दर्ज किया गया है और दो को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने निर्देश दिए कि भड़काऊ पोस्ट डालने और उसे शेयर करने वालों को भी सह-आरोपी बनाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि दंगों में हुई संपत्ति और वाहनों की क्षति का आकलन कर तीन से चार दिनों के भीतर पीड़ितों को मदद दी जाएगी। लेकिन यह पूरी राशि दंगाइयों से वसूली जाएगी। जरूरत पड़ी तो दंगाइयों की संपत्ति कुर्क कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। प्रशासन की रिपोर्ट के अनुसार, 71 वाहन और कई निजी व सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाया गया है। जिला प्रशासन ने नुकसान का पंचनामा शुरू कर दिया है और बीमा कंपनियों को आवश्यक दस्तावेज जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने जनता से अपील की कि आगामी त्योहारों और उत्सवों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शांति भंग करने वालों के खिलाफ तत्काल और कठोर कार्रवाई हो।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई