बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर आलोक कुमार की चिंता

दिल्ली/नागपूर.  विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष व वरिष्ठ अधिवक्ता आलोक कुमार ने 6 ऑगस्ट को प्रेस वार्ता में बांग्लादेश में बढ़ती अनिश्चितता, हिंसा और अराजकता पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि हसीना सरकार के त्यागपत्र और देश छोड़ने के बाद वहां की स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। अंतरिम सरकार के गठन की प्रक्रिया जारी है और इस संकट के समय में भारत बांग्लादेश के साथ मजबूती से खड़ा है।

आलोक कुमार ने बांग्लादेश में हिंदू, सिख व अन्य अल्पसंख्यकों के धार्मिक स्थानों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों और घरों पर हो रहे हमलों पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि पंचगढ़ जिले में 22 घर, झीनैदाह में 20 घर, और जैसोर में 22 दुकानों को कट्टरपंथियों ने निशाना बनाया। इसके अलावा, कई जिलों में शमशान तक तोड़ दिए गए और मंदिर और गुरुद्वारों को भी क्षति पहुंचाई गई है। यह चिंता का विषय है कि बांग्लादेश में हिंदुओं की जनसंख्या जो कभी 32% थी, अब 8% से भी कम रह गई है। विहिप अध्यक्ष ने कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के घर, व्यवसायिक प्रतिष्ठान, महिलाएं, बच्चे, और उनकी आस्था के केंद्र सुरक्षित नहीं हैं। उन्होंने विश्व समुदाय से अपील की कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए प्रभावी कार्यवाही करें। उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा से ही उत्पीड़ित समाजों की सहायता की है और इस परिस्थिति में भी भारत बांग्लादेश के अल्पसंख्यकों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाएगा। साथ ही, उन्होंने सीमा पार से घुसपैठ के खतरे पर भी सतर्क रहने की सलाह दी और भारतीय सुरक्षाबलों से कड़ी चौकसी बरतने का आग्रह किया।आलोक कुमार ने यह भी कहा कि उनकी कामना है कि बांग्लादेश में जल्द ही लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष सरकार पुनः स्थापित हो और वहां के समाज को मानवाधिकार मिलें। भारत का समाज और सरकार इस विषय में निरंतर बांग्लादेश के सहयोगी बने रहेंगे।

विश्व हिंदू परिषद ने बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर जताई चिंता
बांग्लादेश में बढ़ती हिंसा पर जताई चिंता

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई