नागपुर. महावितरण कंपनी (MSEDCL) द्वारा 23 अप्रैल, बुधवार को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक 33 केवी गोरेवाड़ा उपकेंद्र पर आवश्यक मरम्मत और रखरखाव कार्य के लिए विद्युत शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान नवेगांव-खैरी रॉ वॉटर हेडवर्क्स क्षेत्र में पारशियोनी से खैरी तक घने जंगल से गुजरने वाली एच.टी. ओवरहेड लाइन के नीचे पेड़ों की छंटाई और मरम्मत कार्य किया जाएगा। साथ ही, गोरेवाड़ा (पेंच-I, II, III) जल शोधन केंद्रों में उपकेंद्र के रखरखाव का कार्य भी संपन्न किया जाएगा। इस शटडाउन के चलते सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक पेंच-I, II, III और IV जल शोधन केंद्रों से जल आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। जिससे संबंधित इलाकों में पानी की आपूर्ति बाधित हो सकती है या पानी का दबाव कम हो सकता है।
प्रभावित जोन और क्षेत्र:
लक्ष्मीनगर जोन: लक्ष्मीनगर, गायत्री नगर, प्रतापनगर, खामला, टाकली सीम, जायताळा, त्रिमूर्ति नगर
धरमपेठ जोन: रामनगर, फुताला लाइन, सिविल लाइंस, रायफल लाइन, सेमिनरी हिल्स, डाभा, टेकड़ी वाड़ी, IBM, GH-बुलढी, धंतोली
हनुमान नगर जोन: चिंचभवन, ओंकार नगर, श्रीनगर, नालंदा नगर, हडकेश्वर, नरसाळा ग्रामीण
धंतोली जोन: वानजारी नगर, रेशीमबाग, हनुमान नगर
नेहरू नगर जोन: सक्करदरा
गांधीबाग जोन: सीताबर्डी फोर्ट, किला महाल, गोदरेज आनंदम, GH-मेडिकल
सतरंजीपुरा जोन: बोरियापुरा, मिडिल रेलवे, वाहन ठिकाना
आशी नगर जोन: बेझनबाग, नारा, नारी, जरीपटका
मंगलवारी जोन: गिट्टीखदान, गोरेवाड़ा GSR, GH-राजनगर, GH-सदर
OCW ने नागरिकों से अपील की है कि वे जल का उपयोग सोच-समझकर करें और इस अस्थायी असुविधा में प्रशासन का सहयोग करें।










