लोकाभिमुख, गतिशील और पारदर्शी प्रशासन के लिए नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय को पहला स्थान

नागपुर. आम जनता के सरकारी कामकाज को सुगम बनाने और प्रशासन को लोकाभिमुख, तत्पर एवं पारदर्शी बनाने पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 100 दिवसीय कार्यालयीन सुधार विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए थे। इस अभियान के तहत महाराष्ट्र के सभी जिलाधिकारी कार्यालयों ने अपने-अपने जिलों में किए गए प्रशासनिक सुधारों का प्रस्तुतिकरण किया। राज्य स्तरीय व्यापक समीक्षा बैठक में प्रत्येक जिले की प्रस्तुति का आकलन किया गया, जिसमें नागपुर जिलाधिकारी कार्यालय को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर को अभिनंदन पत्र देकर उन्हें और उनकी पूरी टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के कुशल नेतृत्व में नागपुर जिले के विकास के लिए कई नवाचारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इनमें आम जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के लिए चिकित्सा महाविद्यालयों में अत्याधुनिक उपकरणों और सुविधाओं का विस्तार, एग्रीस्टैक और अन्य कृषि योजनाओं के माध्यम से किसानों को सहायता, अंतरराष्ट्रीय यात्री एवं माल परिवहन हब, मिहान परियोजना को गति देना, खनन विकास, वन एवं पर्यटन, होटल उद्योग, पशुपालन, कौशल विकास एवं प्रशिक्षण, सेवा क्षेत्र जैसे विभिन्न क्षेत्रों में सुधार लाने के प्रयास शामिल हैं। इन सभी विकास कार्यों को गति देने के लिए जिला प्रशासन की पूरी टीम एकजुट होकर कार्य कर रही है। पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले के मार्गदर्शन में अधिक जवाबदेह प्रशासन देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। नागपुर जिला प्रशासन को प्राप्त यह प्रथम स्थान का पुरस्कार सभी के सहयोग का प्रतीक है, ऐसा जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने कहा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई