रिम्स ने शुरू किया ई ओपीडी

कोरोना लॉकडाउन (Lockdonw) में राज्य की जनता को जरूरी डॉक्टरी सलाह मिल सके, इसलिए रिम्स (RIMS) ने एनआईसी के सहयोग से ई ओपीडी की शुरुआत की. इसके लिए अस्पताल ने टॉल फ्री और व्हाट्सऐप नंबर जारी किये हैं. इन नंबरों पर लोग सुबह 10 से एक बजे तक अपनी समस्या बता सकते हैं. दो से शाम 5 बजे तक डॉक्टर उनकी समस्याओं पर इलाज की सलाह देंगे. इतना ही नहीं इमरजेंसी पैशेंट को 108 की मदद से रिम्स लाने की भी व्यवस्था हो रही है.

कोरोना के अलावा दूसरे मरीजों को हो रही थी परेशानी

दरअसल रिम्स में लॉकडाउन के साथ ही ओपीडी बंद कर गए थे. ऐसे में दूसरी बीमारियों से जूझ रहे राज्य के लोगों को इलाज नहीं मिल पा रहा था. निजी क्लिनिकों को भी डॉक्टरों ने बन्द कर दिया है. लिहाजा लोगों की परेशानी और जरूरत को देखते हुए रिम्स ने ई ओपीडी की शुरुआत की है. ऐसा करने वाला यह राज्य का पहला अस्पताल है.

सोमवार को ई ओपीडी के पहले दिन हेल्पलाइन नम्बरों पर 66 मरीजों ने अपनी समस्याएं बताईं. रिम्स के डॉक्टरों ने इन सभी मरीजों को न सिर्फ दवाइयां लिखीं बताई, बल्कि प्रिस्क्रिप्शन भी व्हाट्सऐप के माध्यम से भेज दिया. ताकि उन्हें दवा खरीदने में कोई परेशानी न हो.

जल्द बनाया जाएगा वर्चुअल स्टूडियो  

रिम्स के निदेशक डॉ डीके सिंह ने बताया कि कम समय में ई ओपीडी शुरू की गई है. आने वाले दिनों में वर्चुअल स्टूडियो बनाकर पूरा ओपीडी बना दिया जाएगा, ताकि ई ओपीडी का अत्याधुनिक कांसेप्ट को पूरी तरह धरातल पर उतारा जा सके.

ई ओपीडी के लिए जारी नंबर्स

टॉल फ्री नम्बर 18003457056 और व्हाट्सऐप नम्बर 9431786461, 94317763648 और 9431534107 पर अपनी समस्या बताकर लोग डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई