राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा 21 से 23 मार्च तक

बेंगलुरु. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (अभाप्रस) की वार्षिक बैठक 21 से 23 मार्च तक जनसेवा विद्या केंद्र, चन्ननहल्ली (कर्नाटक) में आयोजित होगी। यह संघ की सबसे महत्वपूर्ण बैठक मानी जाती है। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने बताया कि इस बार बैठक में संघ स्थापना के 100 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में शताब्दी वर्ष की तैयारियों पर विचार-विमर्श होगा। इस अवसर पर दक्षिण मध्य क्षेत्र कार्यवाह एन. तिप्पेस्वामी, सह प्रचार प्रमुख नरेंद्र कुमार और प्रदीप जोशी भी मौजूद रहे। बैठक का उद्घाटन संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले करेंगे। प्रारंभ में संघ कार्य की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की जाएगी। इस बार दो प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा होगी— 1. बांग्लादेश में हिंदुओं और अन्य अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और इसके समाधान। 2. संघ की 100 वर्षों की यात्रा, शताब्दी वर्ष की योजनाएं और भविष्य की दिशा। संघ की स्थापना का शताब्दी वर्ष विजयादशमी 2025 से विजयादशमी 2026 तक मनाया जाएगा। इसके तहत व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। साथ ही, पंच परिवर्तन (सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण जागरूकता, स्वत्व पर जोर और नागरिक कर्तव्य) पर भी विशेष योजनाएं बनाई जाएंगी. संघ की इस बैठक में वीर योद्धा रानी अब्बक्का की 500वीं जयंती पर विशेष वक्तव्य जारी किया जाएगा। रानी अब्बक्का का जन्म 1525 में कर्नाटक में हुआ था और उन्होंने विदेशी आक्रमणकारियों से वीरतापूर्वक संघर्ष किया था।

संघ आयोजित करेगा 95 प्रशिक्षण वर्ग
संघ इस वर्ष 95 प्रशिक्षण वर्ग आयोजित करेगा, जिनमें—

40 वर्ष से कम आयु के लिए 72 वर्ग होंगे।

40 वर्ष से अधिक आयु के लिए 23 वर्ग होंगे।

इस तीन दिवसीय बैठक में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी, अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य और देशभर के प्रतिनिधि शामिल होंगे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई