राष्ट्रीय संपत्ति है शोध, इसका संरक्षण आवश्यक: प्र- कुलगुरु डॉ. राजेंद्र काकडे

नागपुर. राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में आयोजित सातवीं राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा कार्यशाला के उद्घाटन समारोह में प्र-कुलगुरु डॉ. राजेंद्र काकडे ने  कहा कि “शोध राष्ट्रीय संपत्ति है, और इसका संरक्षण आवश्यक है।” इस कार्यशाला का आयोजन विश्वविद्यालय के शोध एवं विकास कक्ष (RDC), स्नातकोत्तर विधि अध्ययन विभाग, आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन कक्ष (IQAC) और बौद्धिक संपदा अधिकार कक्ष (IPR) के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। यह कार्यशाला श्रीनिवास रामानुजन सभागार में 10 फरवरी 2025 को आयोजित की गई। डॉ. काकडे ने उद्घाटन भाषण में कहा कि भारतीय ज्ञान परंपरा अत्यंत प्राचीन है, लेकिन हम अपने ज्ञान को संरक्षित करने में असफल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शोध को व्यावसायिक दृष्टि से संरक्षित किया जाए तो यह राष्ट्र के आर्थिक विकास में योगदान दे सकता है। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP 2020) का उल्लेख करते हुए कहा कि इसमें नवाचार और अनुसंधान को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया है, जिससे विद्यार्थियों को भी क्रेडिट प्राप्त होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्र-कुलगुरु डॉ. राजेंद्र काकडे ने की, जबकि प्रमुख वक्ता के रूप में RGNIIPM नागपुर के पेटेंट एवं डिज़ाइन सहनियंत्रक  निर्माल्य सिन्हा, विश्वविद्यालय की IQAC निदेशक डॉ. स्मिता आचार्य और स्नातकोत्तर विधि विभाग की प्रमुख डॉ. पायल ठावरे उपस्थित रहीं।  निर्माल्य सिन्हा ने भारत में बौद्धिक संपदा अधिकारों की कानूनी प्रक्रिया पर विस्तृत जानकारी दी और पेटेंट व औद्योगिक डिज़ाइन के प्रभावी उपयोग पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को पेटेंट दाखिल करने और औद्योगिक डिजाइनों को सुरक्षित करने की प्रक्रिया से अवगत कराया। डॉ. पायल ठावरे ने बताया कि स्नातकोत्तर विधि विभाग पिछले सात वर्षों से राष्ट्रीय बौद्धिक संपदा कार्यशाला का आयोजन कर रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को बौद्धिक संपदा संरक्षण का व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करना है। कार्यशाला का समन्वयन आबिद खान और अनुश्री मुक्ते ने किया। उद्घाटन समारोह का संचालन शिखा गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन डॉ. विजयता उईके ने किया।

Related Posts

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई