राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की बड़ी कार्रवाई, 37 लाख 71 हजार 200 रुपये का विदेशी स्कॉच शराब का जखीरा बरामद

नागपुर. विधानसभा चुनावों के मद्देनजर राज्य उत्पाद शुल्क विभाग ने नागपुर में बड़ी धड़क कार्रवाई करते हुए 37 लाख 71 हजार 200 रुपये कीमत की विदेशी स्कॉच शराब का जखीरा जब्त किया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई थी। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग की टीम ने नागपुर पुलिस स्टेशन के सिताबर्डी क्षेत्र में धर्मपेठ इलाके के पास स्थित एक घर के सामने खड़ी एक वाहन से शराब का जखीरा बरामद किया। यह शराब हरियाणा राज्य में बिक्री के लिए उपलब्ध थी और महाराष्ट्र में प्रतिबंधित थी। जब विभागीय अधिकारियों ने वाहन संख्या एमएच 46 बीके 6492 (टोयोटा फॉर्च्यून) की तलाशी ली, तो इस वाहन से 71 सिलबंद बोतलें विदेशी शराब की मिलीं, जिनमें रेडलेबल, ब्लैकलेबल, जेब्सन और बैलेंटाइन जैसी उच्च गुणवत्ता की शराब शामिल थी। राज्य उत्पाद शुल्क विभाग के आयुक्त डॉ. विजय सूर्यवंशी, जिल्हाधिकारी डॉ. विपीन इटनकर और विभागीय अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। जब्त किए गए शराब के साथ-साथ वाहन और मोबाइल की कुल कीमत लगभग 37 लाख 71 हजार 200 रुपये आंकी गई है। इस मामले में वाहन चालक और मालिक निलय अशोक गडेकर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अमित किशोर बोबडे फरार हैं। इस पर मुंबई दारुबंदी कानून, 1949 के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में निरीक्षक मंगेश कावले, शैलेश अजमिरे, शितल बेदरकर, और अन्य पुलिसकर्मियों ने अहम भूमिका निभाई। इसके अतिरिक्त, इस मामले की जांच दुय्यम निरीक्षक उमेश शिरनाते कर रहे हैं और फिर्यादी जवान प्रशांत धावले हैं।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई