जयपुर. राजस्थान से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एक स्कूल बस सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई है। जानकारी मिली है कि यह घटना राजस्थान के पाली में हुई है और इसमें तीन स्कूली छात्रों की मौत हो गई है। वहीं कई छात्र घायल भी हो गए हैं।
जानकारी के मुताबिक पाली जिले में एक स्कूल बस पलट गई। हादसे में तीन छात्राओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं 25 छात्राएं गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस की मानें तो बस में 55 बच्चे सवार थे। जिले के देसूरी नाल में रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे ये हादसा हुआ है। हादसे का कारण बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है। दर्नाक हादसे के बाद राजसमंद के एसपी और कलेक्टर भी घायलों का हालचाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे और घायलों का के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. हादसे के बाद स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. मौके पर पहुंची चारभुजा (राजसमंद), देसूरी थाना पुलिस की पुलिस ने हादसे में घायल आधा दर्जन से ज्यादा छात्रों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया. राछेटी ग्राम पंचायत के मानकदेह स्कूल के विद्यार्थी पिकनिक मनाने परशुराम महादेव जा रहे थे.










