दिल्ली. मई का महीना चल रहा है. देश के मैदानी इलाके गर्मी से झुल रहे हैं. हालांकि बीच-बीच हो रही आंधी-बरसात लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रही है, लेकिन इस चिलचिलाती गर्मी से राहत तभी मिल पाएगी जब मॉनसून दस्तक देगा और झमाझम बारिश होगी. वहीं गुरुवार यानी आज देश का मौसम कैसा रहेगा आइए जानते हैं.
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार से लेकर शुक्रवार तक मौसम में बदलाव नजर आएगा. आज प्रदेश में दिन के समय तेज सतही हवाएं चल सकती हैं. साथ ही आज प्रदेश में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं. प्रदेश के तापमान की बात करें तो आज अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं शुक्रवार यानी कल प्रदेश में आंधी के साथ बरसात देखने को मिल सकती है. मौसम विभाग ने यूपी में 15 से 18 मई के बीच प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में लू का अलर्ट जारी किया है. आज प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने की संभावना है. वहीं विभाग ने17 मई से तराई क्षेत्र में बादल गर्जना और छिटपुट वर्षा की संभावना जताई है. बिहार में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है. दक्षिण बिहार में गर्मी देखने को मिल रही है. मौसम विभाग ने उत्तर बिहार, दक्षिण-मध्य और दक्षिण-पश्चिम बिहार के जिलों में गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई है. 33 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है राजस्थान में भीषण गर्मी पड़ रही है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में तापमान के और बढ़ने की संभावना जताई है. राज्य के बीकानेर, गंगानगर जिलों में 15-17 मई को अधिकतम तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. पूर्वी राजस्थान के 15 मई से अधिकतर हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है. हालांकि भरतपुर और कोटा संभाग के कुछ क्षेत्रों में आज दोपहर बाद हल्की बारिश या मेघगर्जन की संभावना है उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्रों में तेज धूप निकल रही है, जिससे उमस भरी गर्मी पड़ रही है. हालांकि, पर्वतीय इलाकों में हल्की बारिश का क्रम जारी है. आज उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा. हिमाचल प्रदेश की बात करें तो यहां आज और कल ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने का हो सकती है. 17 और 18 ई को मध्य और उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश हो सकती है. 19 और 20 मई को कुछ मैदानी इलाकों में भी हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.










