मेडिकल उपकरण खरीद प्राधिकरण के CEO के खिलाफ 50,000 रुपए का जमानती वारंट जारी

नागपुर. मेडिकल संस्थानों की बदहाल व्यवस्था और सेवा-सुविधाओं की कमी को लेकर हाई कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार को सुनवाई के दौरान मेडिकल उपकरण खरीद प्राधिकरण (Medical Equipment Purchase Authority) के सीईओ के खिलाफ 50,000 रुपए का जमानती वारंट जारी किया गया। यह कदम सीईओ की कोर्ट में उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया, क्योंकि पूर्व में जारी नोटिस के बावजूद वे कोर्ट में पेश नहीं हुए थे। हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस याचिका में उठाए गए मुद्दों पर विचार करने के लिए सीईओ की उपस्थिति आवश्यक है। वरिष्ठ अधिवक्ता फिरदौस मिर्जा ने इस मामले में विशेष वकील के रूप में पैरवी की।

2022 से डीपीसी नहीं हुई गठित

मेडिकल प्रशासन की लापरवाही पर कड़ी नाराजगी जताते हुए हाई कोर्ट ने कहा कि 2022 के बाद से पदोन्नति के लिए आवश्यक विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) का गठन ही नहीं किया गया है। कोर्ट ने जानकारी दी कि राज्य और विदर्भ क्षेत्र के मेडिकल शिक्षण संस्थानों में 35% पद खाली पड़े हैं, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसरों के 50% रिक्त पद डीपीसी द्वारा पदोन्नति के जरिए भरे जाने हैं। हाई कोर्ट ने निर्देश दिए कि 18 दिसंबर तक डीपीसी का गठन कर रिक्त पद भरे जाएं और 19 दिसंबर को इसकी रिपोर्ट अदालत में पेश की जाए।

विक्रेताओं की आपूर्ति रोकने की संभावना

सुनवाई के दौरान अदालत मित्र अनुप गिल्डा ने कोर्ट को बताया कि मेयो और मेडिकल संस्थानों के बिलों का भुगतान ट्रेजरी द्वारा नहीं किया जा रहा है, जबकि पीएलए खाते में अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध है। इसके चलते विक्रेता आपूर्ति रोक सकते हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता मिर्जा ने जानकारी दी कि GMC और IGGMC के 6 करोड़ रुपए के बिल पहले ही ट्रेजरी को भेजे जा चुके हैं। ट्रेजरी द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब भी दिया गया है, फिर भी भुगतान लंबित है। अतिरिक्त सरकारी वकील ठाकरे ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर इस समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई