मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने डॉ. माधव गाडगील को यूएनईपी पुरस्कार के लिए दी बधाई

मुंबई. “पर्यावरण संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत महाराष्ट्र के सपूत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड प्राप्त होना देश और राज्य के लिए गर्व की बात है,” मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने यह कहते हुए वरिष्ठ पर्यावरणविद डॉ. माधव गाडगील को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा, “संयुक्त राष्ट्र संघ की यूनाइटेड नेशन्स एन्वायरनमेंट प्रोग्राम (यूएनईपी) द्वारा दिए जाने वाले प्रतिष्ठित ‘चैंपियंस ऑफ द अर्थ’ पुरस्कार के लिए डॉ. गाडगील का चयन होना उनके अतुलनीय योगदान का सम्मान है। इस पुरस्कार से उनकी पर्यावरण और जैव विविधता के संरक्षण के प्रति दीर्घकालीन प्रतिबद्धता को वैश्विक स्तर पर मान्यता मिली है।” मुख्यमंत्री ने डॉ. गाडगील के कार्यों की सराहना करते हुए कहा, “पश्चिमी घाट क्षेत्र में पर्यावरणीय और जैव विविधता की संवेदनशीलता पर किए गए उनके शोध ने मार्गदर्शक भूमिका निभाई है। उनके शोध कार्य ने न केवल हमें पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया, बल्कि इसे संरक्षित करने की प्रेरणा भी दी है। उनका समर्पण और अथक प्रयास हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।” मुख्यमंत्री ने डॉ. गाडगील को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए बधाई दी और पर्यावरण के क्षेत्र में उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई