‘माझी मेट्रो’ ने लाई देश में नई कार्यसंस्कृति : देवेंद्र फडणवीस

नागपुर. माझी मेट्रो परियोजना ने देश में सबसे तेज गति से निर्माण पूरा कर उत्कृष्ट सेवाएं प्रदान की हैं। इससे नागपुर की आधारभूत संरचना और नागरिकों के जीवन में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है। इस परियोजना ने देश में नई कार्यसंस्कृति का उदाहरण स्थापित किया है। यह बात महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कही। मुख्यमंत्री फडणवीस नागपुर स्थित क्रॉसवर्ड में आयोजित एक कार्यक्रम में एबीपी माझा की संपादक सरिता कौशिक द्वारा लिखित पुस्तक ‘बेटर दैन द ड्रीम्स’ की दूसरी आवृत्ति के विमोचन के अवसर पर बोल रहे थे। इस मौके पर अर्थ और योजना राज्य मंत्री एड. आशीष जयसवाल और महाराष्ट्र राज्य आधारभूत संरचना विकास महामंडल के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित भी मंच पर उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागपुर मेट्रो के पहले चरण की सफलता के बाद अब दूसरे चरण की भी शुरुआत हो चुकी है। दूसरा चरण ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़ने पर केंद्रित है, जिससे नागरिकों को बेहतर सेवाएं मिलेंगी। उन्होंने कहा कि नागपुर मेट्रो की योजनाबद्ध तरीके से हुई प्रगति के कारण अन्य राज्यों से भी इस मॉडल को अपनाने की मांग हो रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मेट्रो परियोजना ने नागपुर शहर की जीवनशैली में बड़ा बदलाव लाया है। यह बदलाव ‘बेटर दैन द ड्रीम्स’ पुस्तक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि जहां मुंबई मेट्रो ने 11 साल में 11 किलोमीटर का काम पूरा किया, वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवल पांच साल में 300 किलोमीटर का काम पूरा किया गया। नागपुर मेट्रो ने चार साल में 32 किलोमीटर का निर्माण पूरा किया है, और दूसरे चरण का काम भी तेजी से चल रहा है। फडणवीस ने पुणे मेट्रो के तेजी से पूरे होने का भी जिक्र किया और इसका श्रेय तत्कालीन प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित को दिया। उन्होंने बताया कि नागपुर मेट्रो कंपनी की स्थापना के बाद पुणे मेट्रो का कार्य भी इसी कंपनी ने शुरू किया। पुणेकरों में भरोसा बढ़ाने के लिए महामेट्रो कंपनी की स्थापना की गई। इस अवसर पर पुस्तक की लेखिका सरिता कौशिक ने बताया कि नागपुर मेट्रो ने लोगों की जीवनशैली पर क्या प्रभाव डाला, इसे विभिन्न घटनाओं और शहर के इतिहास के साथ इस पुस्तक में प्रस्तुत किया गया है। महामंडल के प्रबंध निदेशक ब्रिजेश दीक्षित ने नागपुर मेट्रो की शुरुआत और इसे धरातल पर उतारने में मुख्यमंत्री फडणवीस के योगदान को अहम बताया। कार्यक्रम का संचालन निधि काळे ने किया, जबकि स्वागत भाषण राजू अरोरा ने दिया।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई