नागपुर. नागपुर के गणेश पेठ क्षेत्र में स्थित माई द्वारका होटल में बम होने की सूचना से हड़कंप मच गया। होटल प्रबंधन को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिलने की जानकारी मिली, जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचित किया गया। सुबह करीब 7:30 बजे पुलिस को इस घटना की खबर मिली, और 7:45 से 8:00 के बीच जांच के लिए पुलिस टीम होटल पहुंची। होटल और आसपास के इलाके को सुरक्षा के मद्देनज़र खाली करवा लिया गया है। पुलिस टीम बम निरोधक दस्ते के साथ मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल, इस धमकी के पीछे किसका हाथ है और ईमेल कहां से भेजा गया, इसकी पड़ताल की जा रही है। स्थानीय नागरिकों से शांत रहने और अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की गई है।










