महिलाओं के प्रति दुर्व्यवहार को देखते कडे कानून की आवश्यकता: वी. शांताकुमारी

नागपुर. देश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ती दुर्व्यवहार और अमानवीय अपराधों की घटनाओं पर चिंता जताते हुए राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वी. शांताकुमारी ने कहा कि इस समस्या का समाधान व्यक्तिगत और सामाजिक स्तर पर प्रयासों से ही संभव है। उन्होंने कड़े कानून और त्वरित न्यायिक प्रक्रिया के साथ समाज में जागरूकता फैलाने की आवश्यकता पर जोर दिया। ये विचार उन्होंने रेशीमबाग स्मृति मंदिर परिसर में आयोजित समिति के विजयादशमी उत्सव के दौरान व्यक्त किए। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना पद्मविभूषण सोनल मानसिंग, प्रमुख कार्यवाहिका अन्नदानम् सीता और विदर्भ प्रांत कार्यवाहिका मनीषा आठवले मंच पर उपस्थित थीं। वी. शांताकुमारी ने पश्चिम बंगाल में एक महिला डॉक्टर के साथ हुई घटना को अमानवीय करार दिया और कहा कि ऐसी घटनाओं में त्वरित कार्यवाही के लिए कानून में बदलाव आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आपराधिक घटनाओं में अगर 30 वर्षों के बाद भी अपराधी को सजा नहीं मिलती, तो उसकी अपराधवृत्ति बढ़ जाती है। साथ ही उन्होंने महिलाओं को आत्मसुरक्षा के लिए सशक्त बनने और आत्मसुरक्षा के तंत्र सीखने की व्यवस्था की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि महिलाओं के प्रति आदरभाव का दृष्टिकोण युवकों में शिक्षा के माध्यम से विकसित किया जाना चाहिए। वी. शान्ताकुमारीजी ने लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के 300वें जन्म वर्ष का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए कानून में परिवर्तन किया था, जिससे उनकी आर्थिक दशा में सुधार आया। सोनल मानसिंह ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि महिलाओं की शक्ति देश की संरचना का आधार है। उन्होंने लोपामुद्रा, गार्गी, और कात्यायनी जैसी प्राचीन महिलाओं से लेकर मंगल अभियान को सफल बनाने वाली भारतीय महिलाओं का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि हर महिला को अपने अंदर की शक्ति को पहचानने की आवश्यकता है ताकि वे अपनी राह को आसान बना सकें। कार्यक्रम के प्रारंभ में समिति की स्वयंसेविकाओं ने घोष का प्रदर्शन किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विचारक भैय्याजी जोशी, रामदत्त, किरण चोपड़ा, उर्वशी मिश्रा, बबिता सैनी, मंजिरी फडके, और रीना सिन्हा समेत कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई