नागपुर. गांधीबाग उद्यान, भाजी मंडी रोड, जागनाथ बुधवारी और गोलीबार चौक स्थित गली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर घटनाओं के मद्देनजर युवासेना ने तहसील पुलिस स्टेशन में सख्त कार्रवाई की मांग की है। युवासेना के सदस्यों ने वरिष्ठ अधिकारियों को दिए गए निवेदन में मांग की कि इन क्षेत्रों में सुबह और रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाई जाए। चूंकि यह मामला महिलाओं की सुरक्षा से जुड़ा है, इसलिए इस घटना की जांच वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी द्वारा करवाई जानी चाहिए। इसके साथ ही, आरोपी का फोटो और पूरा विवरण नागपुर शहर के सभी पुलिस थानों में उपलब्ध करवाने की मांग की गई है ताकि जनता को सतर्क किया जा सके। निवेदन में यह भी कहा गया कि आरोपी के खिलाफ और भी शिकायतें आने की संभावना है। इसी कारण तहसील पुलिस स्टेशन में महिला पुलिसकर्मी की नियुक्ति की जाए और आरोपी पर तुरंत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर युवासेना महाराष्ट्र राज्य विस्तारक संदीप रियाल पटेल, निरंजन टामने, कौशिक येळणे, वसुधा रियाल, विमल धकाते, वंदना पराते, उमाबाई वाघमारे, रोहिणी वाचासुंदर, सुलभा टामने, रूपाली नाकोड, स्वाती डोंगरे समेत कई महिलाएं उपस्थित थीं। युवासेना की इस पहल से महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक सख्त संदेश दिया गया है, जो समाज में जागरूकता फैलाने का कार्य करेगा।










