महावीर जयंती पर 350 लोगों का हुआ निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर

DESK NEWS. इंद्र भवन मोटे मंदिर में महावीर जयंती के शुभ अवसर पर दिनांक 9 अप्रैल, बुधवार को श्री दिगंबर जैन महासमिति एवं श्री जैन सेवा मंडल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह आयोजन डॉ. ऋचा जैन के मार्गदर्शन में पिछले 12 वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इस वर्ष का शिविर अरिहंत मल्टी स्पेशालिस्ट हॉस्पिटल के विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस शिविर में जनरल चेकअप डॉ. शिवम चोपड़ा, नेत्र परीक्षण डॉ. पलक शाह, दंत परीक्षण डॉ. पल्लवी वेरुलकर, हड्डी रोग जांच डॉ. उज्जवल वानखेडे, हृदय रोग जांच डॉ. परख रहाटकर द्वारा की गई। इसके साथ ही ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, ईसीजी, ईयर चेकअप, कैल्शियम चेकअप जैसी सुविधाएं भी निशुल्क उपलब्ध कराई गईं अस्पताल की ओर से दुर्गा एवं रजत जैन का विशेष सहयोग रहा। इसके अतिरिक्त ऐसे जी हॉस्पिटल की ओर से माउथ स्कैन और ब्रेस्ट स्किन जांच भी की गई, जिसमें बड़ी संख्या में मरीजों ने लाभ उठाया. इस कार्यक्रम में प्रमुख अतिथि के रूप में डॉ. संतोष जी मोदी, दिगंबर जैन महासमिति के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुनील पेंडरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की संयोजिका डॉ. ऋचा राजकुमार जैन रहीं, जो कि दिगंबर जैन महासमिति की राष्ट्रीय संयोजक भी हैं. अन्य उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में नितिन खाता (महाराष्ट्र अध्यक्ष), दिलीप सावरकर (महामंत्री), दिलीप गांधी (सेवा मंडल अध्यक्ष), बाला पल्सपुरे (महामंत्री), रजनी जैन (महिला अध्यक्ष), संगीता राजा (महामंत्री), मार्गदर्शक छाया जैन, चंद्रकांता कासलीवाल, देवेंद्र आग्रेकर, जितेंद्र गाडेकर, राजकुमार जैन, मुकेश जैन, संजय टकामोर आदि शामिल थे। डॉ. ऋचा जैन ने बताया कि इस तरह के निशुल्क चेकअप कैंप लोगों में प्री-डायग्नोसिस के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। कई बार व्यक्ति को यह जानकारी नहीं होती कि उसे डायबिटीज या ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर समस्या है। ऐसे में ये कैंप न सिर्फ जागरूकता फैलाते हैं बल्कि समय रहते इलाज भी संभव बनाते हैं। कैंसर स्कैनिंग जैसी जांचें लोगों की जिंदगी बचाने में अहम भूमिका निभाती हैं. श्री दिगंबर जैन महासमिति वर्तमान में देश के 15 राज्यों में सक्रिय रूप से कार्यरत है और समाज सेवा के ऐसे आयोजनों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाती रही है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई