महाराष्ट्र में पहली से हिंदी विषय की अनिवार्यता पर उठे सवाल, मराठी भाषा के पक्ष में की गई अहम मांगें

मुंबई – महाराष्ट्र सरकार द्वारा पहली कक्षा से हिंदी विषय को अनिवार्य करने के निर्णय के खिलाफ मराठी भाषा प्रेमी संगठनों ने तीव्र विरोध जताया है। इस संदर्भ में ‘मराठीच्या व्यापक हितासाठी’, ‘वैश्विक मराठी परिवार’ और ‘महाराष्ट्र सांस्कृतिक आघाडी’ के प्रमुख संयोजक श्रीपाद भालचंद्र जोशी ने मुख्यमंत्री एवं शालेय शिक्षण मंत्री को पत्र लिखकर कई गंभीर मुद्दे उठाए हैं।

पत्र में उल्लेख किया गया है कि—

1. महाराष्ट्र में मराठी राजभाषा है और पहली से दसवीं तक मराठी विषय सभी बोर्डों के लिए अनिवार्य है। मराठी भाषा नीति में 11वीं और 12वीं तक मराठी को अनिवार्य करने का उल्लेख है, लेकिन अब तक कानून में आवश्यक संशोधन नहीं किया गया है। इसकी बार-बार मांग करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई है।

2. इसके विपरीत सरकार ने बिना किसी स्पष्ट मांग या कारण के हिंदी को पहली कक्षा से अनिवार्य कर दिया है, जो मराठी भाषा नीति के खिलाफ है। यह मराठी भाषा के साथ अन्याय है और इसे तत्काल वापस लिया जाना चाहिए।

3. महाराष्ट्र में हिंदी के प्रति कोई विरोध नहीं है, लेकिन हिंदी की अनिवार्यता से अनावश्यक राजनैतिक तनाव और भाषाई टकराव की स्थिति बन सकती है, जो राज्य के भाषिक सौहार्द के लिए खतरा है।

4. राज्य त्रिभाषा सूत्र का पालन करता है, लेकिन जबरन हिंदी लागू करने से दक्षिण भारत की तरह द्विभाषा सूत्र की मांग को बल मिल सकता है।

5. पहली कक्षा से तीन भाषाओं का बोझ बच्चों पर डालना शिक्षा शास्त्र और बाल मनोविज्ञान की दृष्टि से अनुचित है।

6. जिस राष्ट्रीय शिक्षा नीति को राज्य सरकार लागू कर रही है, उसमें भी हिंदी की अनिवार्यता नहीं है।

7. CBSE बोर्ड का पाठ्यक्रम और NCERT की किताबें राज्य में अनिवार्य नहीं होनी चाहिए, इसकी भी पहले मांग की जा चुकी है.

8. मराठी भाषा नीति के अनुसार, सभी बोर्डों के पाठ्यक्रम और पुस्तकों को मराठी में उपलब्ध कराया जाना चाहिए ताकि मराठी माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा मिले।

श्रीपाद जोशी ने मांग की है कि हिंदी के साथ-साथ अन्य किसी भी विषय की जबरन अनिवार्यता को तुरंत समाप्त किया जाए और मराठी भाषा के संवर्धन एवं संरक्षण के लिए उचित कदम उठाए जाएं। यह मांग पत्र महाराष्ट्र में शिक्षा के माध्यम से मराठी की स्थिति मजबूत करने की दिशा में एक अहम पहल माना जा रहा है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई