महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश का कहर, रत्नागिरी, पुणे, सातारा, कोल्हापूर और सिंधुदुर्ग में ऑरेंज अलर्ट जारी

मुंबई. महाराष्ट्र में मॉनसून सक्रिय होते ही कई जिलों में भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी ताजा अनुमान के अनुसार राज्य के रत्नागिरी, पुणे घाट, सातारा घाट, कोल्हापूर घाट और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अगले 24 घंटों तक ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। राज्य आपत्कालीन कार्य केंद्र ने नागरिकों से सतर्कता बरतने और आवश्यक सावधानियाँ अपनाने की अपील की है। राज्य में बीते 24 घंटों के दौरान (17 जून की सुबह तक) सबसे अधिक वर्षा मुंबई उपनगर में 83.4 मिमी रिकॉर्ड की गई है। इसके अलावा ठाणे में 73.7 मिमी, मुंबई शहर में 62.9 मिमी, रायगढ़ में 54.1 मिमी और पालघर में 49.7 मिमी वर्षा दर्ज की गई। अन्य जिलों में भी बारिश का सिलसिला जारी रहा। ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग, पालघर, नाशिक, पुणे, सातारा, कोल्हापूर, और विदर्भ के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई है। रत्नागिरी जिले की जगबुडी नदी इस समय चेतावनी पातळी (वॉर्निंग लेव्हल) पर बह रही है और जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों को सतर्क रहने की सूचनाएँ जारी की गई हैं। मुंबई-गोवा महामार्ग पर खेड तालुक़ा के वळंजवडी क्षेत्र में सड़क पर 100 मीटर तक दरारें पड़ गई हैं, जिससे इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही एकतरफा कर दी गई है। उधर सातारा जिले में पाटण-चिपळूण राष्ट्रीय महामार्ग पर बनाया गया वैकल्पिक मार्ग बारिश के पानी में बहकर खिसक गया है, जिसके चलते वहां यातायात बंद कर दिया गया है। अब दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए नया मार्ग नेरळे-माणगाव-मणेरी-चाफेर-संगमनगर धक्का होकर कोयनानगर तक निश्चित किया गया है। तेज बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है और राज्य के कई हिस्सों से नुकसान की खबरें सामने आई हैं। मुंबई उपनगर में पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि मलबे में दबने से एक अन्य की मृत्यु हुई है। इसके अलावा झाड़ गिरने से तीन, स्लैब गिरने से दो और दीवार गिरने से दो लोग घायल हुए हैं। यवतमाळ जिले में भी पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। वहीं, धुले जिले में दीवार गिरने की एक घटना में चार मवेशियों की मौत हो गई है। राज्य आपत्कालीन कार्य केंद्र ने भारी वर्षा संभावित जिलों में सभी स्थानीय प्रशासन को चौकस रहने और नागरिकों को संभावित जोखिमों से बचाने के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन राज्य के विभिन्न भागों में भारी बारिश जारी रहने की संभावना है।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई