नागपुर. महाराष्ट्र आर्य वैश्य समाज, नागपुर और शब्दृक्ती फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से नागपुर नगर में अतिरूद्र महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य मानव समृद्धि और वैश्विक शांति की प्राप्ति है। यह महायज्ञ वानाडोंगरी स्थित सत्यसाई ग्रामीण सेवा केंद्र, वसंत विहार में ३० जनवरी २०२५ से १२ फरवरी २०२५ तक आयोजित होगा। १२ फरवरी को दोपहर १२:३० बजे यज्ञ की पूर्णाहूति होगी। इस पवित्र आयोजन में सामाजिक, आध्यात्मिक और राजनीतिक क्षेत्र के कई प्रमुख व्यक्तित्व उपस्थित होंगे। इस महायज्ञ में आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और वाराणसी से १५० पूरोहितों द्वारा पूरोहित्य किया जाएगा। यज्ञ के तहत ११ यज्ञ कुंडों पर कुल ४४ यजमान रोज़ सम्मिलित होंगे और ११ दिनों तक चलने वाले इस यज्ञ में ४८४ यजमानों का सहभाग होगा। इसके साथ ही १४६४१ रूद्रों का पाठ और दशांश हवन भी सम्पन्न होगा। इस दौरान विभिन्न धार्मिक और सामाजिक विषयों पर किर्तन और प्रवचन आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज को प्रबोधित किया जा सके। महाप्रसाद की व्यवस्था दोपहर १२:३० से २ बजे तक और रात ८ से १० बजे तक की जाएगी। समाज के सभी वर्गों से इस पुण्य कार्य में सहभागिता की अपील की जाती है, ताकि पुण्य की प्राप्ति हो सके इस आयोजन में सहभागी बनने के इच्छुक भक्तों से अनुरोध किया गया है कि वे संबंधित संपर्क नंबरों पर संपर्क करें। आयोजन समिति द्वारा इस हेतु विनंती की गई है।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










