Desk News. आमगाव विधानसभा क्षेत्र में महायुती के उम्मीदवार श्री संजय पुराम के चुनाव प्रचार के लिए आज केशवराव मानकर महाविद्यालय, आमगाव में एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान, पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, “यदि क्षेत्र के सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर समन्वय से काम करेंगे, तो निश्चित ही विजय हमारा होगा।” उन्होंने महायुती के तीनों दलों के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रत्येक बूथ पर एक साथ मिलकर निष्ठा और एकजुटता से महायुती के उम्मीदवार के लिए काम करें। श्री जैन ने कहा कि तीनों दल विकास के विचारधारा पर एकजुट हुए हैं, और अगर कार्यकर्ता आपसी मतभेदों को छोड़कर सहयोग करेंगे, तो हम सबकी मदद से चुनावी जीत सुनिश्चित होगी। इस बैठक में श्री राजेंद्र जैन, श्री संजय पुराम, श्री केशव मानकर, एड. येशूलाल उपराडे, नरेश माहेश्वरी, विजय शिवणकर, सविता पुराम, सुरेश हर्षे, भेरसिंह नागपुरे, कविता रहांगडाले, टिकाराम मेंढे, मायाताई शिवणकर, स्वप्निल कावले, रवीजी क्षीरसागर, रमण डेकाटे, महेंद्र रहांगडाले, विनोद कन्नमवार, जियालाल पंधरे, चुनीलाल साहरे सहित महायुती के बड़े संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।










