मंदिर से लेकर श्मशान तक सभी को समान अधिकार मिलना चाहिए: मोहन भागवत

नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक मोहन भागवत ने रविवार को स्वयंसेवकों से संवाद करते हुए कहा, “समाज को जातिगत भेदभाव छोड़कर समरस और समावेशी राष्ट्र की ओर बढ़ना चाहिए। संघ का काम व्यक्ति का विकास करना है। व्यक्ति के विकास से परिवार, समाज, राष्ट्र और पूरी मानवता के प्रति जिम्मेदारी का भाव जागृत होता है।”
मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों से उनके क्षेत्र में चल रही शाखाओं और सेवा कार्यों के बारे में जानकारी ली। मोहन भागवत ने कहा, “जिस क्षेत्र में शाखा लगती है, वहां के हर परिवार से संघ का संपर्क होना चाहिए।” मोहन भागवत ने कहा, “हम कहते हैं ‘वसुधैव कुटुंबकम’ – दुनिया एक परिवार है, इसी भावना के साथ संघ ने अपने कार्य का विस्तार समाज जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में किया है।”
सरसंघचालक ने कहा, “संघ कार्यकर्ताओं और समाज के सहयोग से देशभर में लाखों सेवा कार्य किए जा रहे हैं। जो समाज में सकारात्मक बदलाव का उदाहरण है। वर्तमान में संघ अपने शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर चुका है। पंच परिवर्तन के सिद्धांत पर काम करते हुए संघ समाज को जागरूक, जिम्मेदार और संवेदनशील बनाने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।”
मोहन भागवत ने कहा,“ऐसा समाज होना चाहिए जो राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी को पहचाने। हमें पर्यावरण के अनुकूल जीवनशैली अपनानी चाहिए। जातिगत असमानता से मुक्ति पाएं। मंदिर, जलाशय और श्मशान जैसे सार्वजनिक संसाधनों के बारे में पूरी समझ होनी चाहिए। यही सच्ची सामाजिक समरसता है।”

  • Related Posts

    संघ प्रमुख मोहन भागवत ने धर्मान्तरण को बताया हिंसा, कहा- दवाब बनाकर धर्मान्तरण के खिलाफ, जो लोग वापस आना चाहते हैं उन्हें लाया जाए

    नागपुर: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने एक बार फिर धर्म परिवर्तन पर टिप्पणी की है। धर्म परिवर्तन को हिंसा बताते हुए मोहन भागवत ने कहा, “अगर यह स्वेच्छा…

    भारत की शक्ति उसकी एकता में निहित है: डॉ. मोहन भागवत जी

    Desk news. RSS के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि भारत की शक्ति उसकी गौरवमयी और विजयी एकता में है। उन्होंने यह भी कहा कि हिन्दू जीवन पद्धति, जो…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई