भारत-पाकिस्तान तनाव पर मुनव्वर फारूकी का आया रिएक्शन

पाकिस्तान की ओर से शुक्रवार को भी लगातार दूसरी रात जम्मू-कश्मीर से लेकर गुजरात तक भारत के 26 जगहों पर ड्रोन के जरिए हमले की नापाक कोशिशों को अंजाम दिया गया. रक्षा मंत्रालय ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से हवाई अड्डों और वायुसेना ठिकानों सहित महत्वपूर्ण जगहों पर किए गए हमलों को भारतीय सेना ने विफल कर दिया. वहीं पंजाब के फिरोजपुर में एक परिवार के कुछ सदस्य रात के अंधेरे में किए गए ड्रोन हमले में घायल हो गए. इन हमलों का भारत ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया है. भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच इस पर लगातार बयान आ रहे हैं. इसी कड़ी में स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारूकी का भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए अपना रिएक्शन दिया है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “हम महफूज हैं, क्योंकि हमारे लिए कोई खड़ा है सरहद पर. इस वक्त हम सबका साथ रहना और एक-दूसरे का साथ देना जरूरी है. आपस में लड़ना या किसी को ब्लेम करना फिजूल है”  मुनव्वर फारूकी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में आगे लिखा, “हर वो सोल्जर के लिए दुआ करो और वो मां के लिए, जिसने इतना बड़ा दिल करके उन्हें सरहद पर भेजा है. इसके बाद उन्होंने अपनी स्टोरी में भारतीय झंडे का इमोजी लगाया, फिर प्रार्थना वाले इमोजी के साथ लिखा ‘इंडियन आर्मी, हिंदुस्तान आबाद रहे हमेशा.’ इससे पहले भी मुनव्वर फारूकी ने सोशल मीडिया प्लेटऑर्म ‘एक्स’ पर ऑपरेशन सिंदूर के बाद लिखा था, “बेहद जरूरी जवाब और इंसाफ, वो औरतों के लिए जिनका सिंदूर मिटाया गया था. इंसानियत के दुश्मनों को ये जवाब देना जरूरी था.” वहीं पहलगाम हमले के बाद मुनव्वर फारूकी ने ‘X’ पर पोस्ट में लिखा था, “खुदा माफ नहीं करता, किसी के दिल को तोड़ना, फिर खून किसी बेकसूर, का तो दूर की बात है. इंसाफ रह जाएगा पीछे, आगे होगी फिर से सियासत, मेरी जमीन पर मातम, तोह यहां रोज की बात है.”

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई