भारतीय रेलवे ने दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान चलाईं 6556 विशेष ट्रेनें

Nagpur. भारतीय रेलवे  इस वर्ष 1 अक्टूबर से 30 नवंबर तक दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुगम यात्रा की सुविधा के लिए 6 अक्टूबर 2024 तक 6556 विशेष ट्रेन सेवा परिचालित की । रेलवे अधिकारियों के अनुसार, हर साल त्योहारों के दौरान विशेष ट्रेनें चलाई जाती हैं और इस साल यात्रियों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि की गई है। गत वर्ष, भारतीय रेलवे ने लाखों यात्रियों के लिए आरामदायक यात्रा अनुभव सुनिश्चित करते हुए कुल 4429 त्यौहार विशेष ट्रेन सेवा चलाईं। मध्य रेल दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के दौरान यात्रा करने वाले अपने यात्रियों की सुविधा के लिए 346 विशेष ट्रेन सेवा चलाने की तैयारी में है। मध्य रेल ने पहले ही मुंबई/पुणे से दानापुर/गोरखपुर/बनारस/समस्तीपुर/प्रयागराज/हजरत निजामुद्दीन और अन्य गंतव्यों के लिए कई ट्रेनों की घोषणा की है। उल्लेखनीय है कि दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पर्व के दौरान देशभर में लाखों यात्री यात्रा करते हैं। उन्हें सुगम और आरामदायक यात्रा प्रदान करने के लिए भारतीय रेलवे ने इस वर्ष फिर से ये विशेष ट्रेन सेवा चलाने की तैयारी की है। अगले दो महीनों में ये विशेष ट्रेनें यात्रियों को निर्बाध रूप से उनके गंतव्य तक पहुंचाएंगी। प्रति वर्ष बड़ी संख्या में लोग दुर्गा पूजा, दिवाली और छठ पूजा के लिए देशभर से उत्तर प्रदेश और बिहार राज्यों को जाते हैं। ये त्योहार उत्तर प्रदेश और बिहार के लोगों के लिए न केवल धार्मिक महत्व रखते हैं, बल्कि अपने परिवारों से मिलने का एक महत्वपूर्ण अवसर भी प्रदान करते हैं। त्योहारी सीजन में यात्रियों की भारी भीड़ के कारण ज्यादातर ट्रेनों में टिकट दो से तीन महीने पहले ही वेटिंग लिस्ट में चले जाते हैं। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे इस साल एक बार फिर त्योहारी सीजन के दौरान विशेष ट्रेन सेवा चला रहा है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई