नागपुर. भारतीय जनता पार्टी नागपुर जिले के अंतर्गत 32 मंडलों के अध्यक्षों की नियुक्ति आज की गई। इन नई नियुक्तियों के माध्यम से संगठनात्मक कार्य आने वाले समय में और अधिक जोश व उत्साह के साथ आगे बढ़ाया जाएगा। इन नियुक्त मंडल अध्यक्षों के नेतृत्व में आगामी जिला परिषद, नगर पंचायत, नगर परिषद, ग्राम पंचायत तथा अन्य सभी स्थानीय निकाय चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी का संगठन और अधिक मजबूत व सशक्त रूप में कार्य करेगा। महाराष्ट्र राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राज्य के राजस्व मंत्री तथा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले एवं नागपुर जिला अध्यक्ष सुधाकर कोहळे ने सभी नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों को शुभकामनाएं दी हैं। जनता पार्टी नागपुर जिला के प्रमुख कपिल आदमने ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची सार्वजनिक की है।
चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना
नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…










