भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने शहर में किया जोरदार प्रचार: बावनकुले

नागपुर. जात-पात, धर्म और वर्ग के भेदभाव से ऊपर उठकर केवल विकास के मुद्दे पर मतदान करने की अपील भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने नागपुर के मतदाताओं से की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भाजपा के सभी उम्मीदवार जनअपेक्षाओं पर खरा उतरेंगे और नागपुर शहर के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे. गुरुवार को श्री बावनकुले ने नागपुर शहर के पूर्व, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम और मध्य विधानसभा क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। इसमें बाइक रैली, रोड शो, सभाएं और घर-घर जाकर संवाद कार्यक्रम शामिल थे। इस दौरान उन्होंने केंद्र और राज्य में भाजपा सरकार की ओर से लागू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी और जनता को आश्वस्त किया कि भाजपा-महायुति की सरकार के दोबारा आने से नागपुर शहर में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने कहा, “मैं नागपुर के हर क्षेत्र के नागरिकों के द्वार पर जाकर उनसे सीधे संवाद कर रहा हूं। पिछले कुछ वर्षों में भाजपा सरकार ने महिला, युवा, किसान और मजदूर वर्ग के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। आपका समर्थन हमें इन योजनाओं को और प्रभावी रूप से लागू करने का अवसर देगा।” प्रचार के दौरान भाजपा के उम्मीदवार कृष्णा खोपड़े, मोहन मते, सुधाकर कोहले, प्रवीण दटके और भाजपा शहर अध्यक्ष बंटी कुकड़े समेत कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभा में बड़ी संख्या में स्थानीय जनता की भागीदारी देखने को मिली।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई