Desk news. भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक मजबूती और नेताओं के नेतृत्व पर विश्वास व्यक्त करते हुए कांग्रेस पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भाजपा में प्रवेश किया। इस भव्य पक्षप्रवेश समारोह का आयोजन चंद्रशेखर बावनकुले (महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री) और भाजपा के महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक राजू पारवे के नेतृत्व में हुआ। इस पक्षप्रवेश से उमरेड और भिवापुर क्षेत्र में भाजपा की स्थिति और भी मजबूत हुई है, जिससे पार्टी की आगामी रणनीति को गति मिली है। इस मौके पर भाजपा में शामिल होने वाले नेताओं ने पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए विकास कार्यों में सक्रिय रूप से भाग लेने का संकल्प लिया। मा. चंद्रशेखर बावनकुले ने अपने संबोधन में कहा, “भा.जा.पा. में शामिल होने वाले प्रत्येक कार्यकर्ता को अवसर मिलेगा और हम सभी मिलकर जनसेवा के माध्यम से विकास के लक्ष्य को सफलतापूर्वक पूरा करेंगे।” समारोह में आनंद राऊत, गंगाधर फलके, सतीश चौधरी, उमेश हटवार, सुभाष राऊत, अनिरुद्ध चचाने, हरीश बन, आशिष चालवणकर, संजय ढोके, तुषार भगत, मयूर लांडगे समेत कई स्थानीय नेता, कार्यकर्ता और नागरिकों की भी बड़ी संख्या में उपस्थिति थी।
इस अवसर पर जिन प्रमुख नेताओं ने भाजपा में प्रवेश किया, उनमें शामिल हैं:
गीतांजली नागभीडकर – सभापति, पंचायत समिति उमरेड
सुरेश लेंडे – उपसभापति, पंचायत समिति उमरेड
राहुल मसराम – उपसभापति, पंचायत समिति भिवापुर
दादाराव मांडस्कर – पंचायत समिति सदस्य, उमरेड
प्रियंका लोखंडे – पंचायत समिति सदस्य, उमरेड
भिकाजी भोयर – संचालक, बाजार समिति उमरेड
सतीश नागभीडकर










