बीआरएसपी ने चुनावी धांधली और ईवीएम व पैसों के मिसयूज के खिलाफ संघर्ष का किया ऐलान: डॉ. माने

Desk News. महाराष्ट्र में हाल ही में संपन्न हुए राज्य विधानसभा चुनावों में चुनावी प्रक्रिया में पैसों की बाढ़, ईवीएम के गलत इस्तेमाल और अन्य चुनावी धांधलियों के खिलाफ बीआरएसपी (भारत रक्षण सुरक्षा पार्टी) ने संघर्ष का ऐलान किया है। पार्टी के संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अँड. डॉ. सुरेश माने ने नागपुर में बीआरएसपी की एक समीक्षा बैठक में कहा कि भारतीय चुनाव आयोग इस मामले में पूरी तरह से विफल साबित हुआ है। आगामी दिनों में राज्य में और दिल्ली में पार्टी की ओर से उग्र जन आंदोलन किया जाएगा। अँड. माने ने कहा कि विधानसभा चुनावों में महाविकास आघाडी और महायुती के नेताओं ने करोड़ों रुपये का इस्तेमाल करके एक दूसरे के उम्मीदवारों को हराने की कोशिश की। इसके साथ ही उन्होंने चुनावी धांधलियों को उजागर करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने करोड़ों रुपये, शराब और सोने-चांदी की जब्ती की, लेकिन इस पैसों का स्रोत और यह किसके लिए इस्तेमाल हुआ, इसका खुलासा चुनाव आयोग और पुलिस को सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा किए गए नोटबंदी के दावों को भी खारिज करते हुए कहा कि नोटबंदी के बाद भी राज्य विधानसभा चुनावों में पैसों का मिसयूज पूरी तरह से स्पष्ट हो गया है। इसके अलावा, अँड. माने ने ईवीएम के आंकड़ों और महायुती के अप्रत्याशित सफलता पर भी सवाल उठाए, और भारतीय चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों का पालन नहीं कर रहा है और केंद्र तथा राज्य सरकार उसे समर्थन दे रही है, जिससे लोकतंत्र और संविधान का उल्लंघन हो रहा है। बीआरएसपी ने यह भी घोषणा की कि राज्य और दिल्ली में इस मुद्दे को लेकर आंदोलन चलाए जाएंगे। इसके अलावा, पार्टी संगठन में भी बदलाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है, और जल्द ही नए पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। बैठक में बीआरएसपी के विदर्भ क्षेत्र के प्रमुख कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई