प्रतिबंधित नायलोन मांजा घर पर छिपाकर रखा था आरोप

नागपुर. प्रतिबंधित नायलोन मांजा विक्रेता के घर में पुलिस ने छापा मारा। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में प्रतिबंधित मांजा जब्त किया गया है। यशोधरा नगर थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। शुक्रवार की दोपहर उसे अदालत में पेश किया गया.
मकर संक्राति के दौरान पतंगों की धूम रहती है। उसके लिए कई लोग नायलोन मांजा का इस्तमाल करते हैं। उसकी वजह से पूर्व में घटित प्रकरणों में कई लोगों को नायलोन मांजे के कारण अपनी जान गंवानी पड़ी। कई लोग घायल भी हुए है। पशु पक्षी भी उसका शिकार होते रहते हैं। नायलोन मांजे का खूनी व रौद्र रुप सामने आने से प्रशासन ने इस पर प्रतिबंध लगा दिया है। उसके बाद भी कई लोग चोरी-छिपे प्रतिबंधित मांजा की बिक्री करते हैं।
मकर संक्राति अभी आने को है फिर भी कई छोटे-बड़े व्यापारी अभी से इसे जमा करने में लगे हुए हैं। इस बीच यशोधरा नगर थाने के पुलिस दल को गश्ती के दौरान गुप्त जानकारी मिली थी कि अशरफ नगर में किराए से रहने वाला सगीर इसरार अंसारी (49) ने प्रतिबंधित नायलोन मांजे का जखीरा जमा कर रखा है। इसकी गंभीरता से पुलिस ने मकान को घेर लिया और छापा मार कार्रवाई को अंजाम दिया । तलाशी के दौरान नायलोन मांजे की 51 चक्रियां उससे बरामद की गई है। जिसकी अनुमानित कीमत 25 हजार रुपए बताई जा रही है। पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 सह धारा 5,15 के तहत प्रकरण दर्ज कर आरोपी सगीर को गिरफ्तार किया गया है। उसने प्रतिबंधित माल कहां से खरीदी किया है इस बारे में उससे पूछताछ की जा रही है,लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे रहा । इस बीच शुक्रवार की दोपहर आरोपी को अदालत में पेश किया गया ।
प्रतिबंधित मांजे के घातक परिणाम सामने आने से प्रशासन ने महानगर पालिका और पुलिस विभाग का संयुक्त दस्ता बनाया था। जिन्होंने पूर्व में सिलसिलेवार कई पतंग व मांजा विक्रेताओं के खिलाफ छापा मार कार्रवाई की है। उसके बाद भी बाजारों में चोरी-छिपे नायलोन मांजा और प्लास्टिक की पतंगें बिकती रही है। ताजा कार्रवाई के एक दिन पहले महानगर पालिका के दस्ते ने भी गांधीबाग परिसर में छापा मारकर प्लास्टिक की पतंगे जब्त की है।

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई