पुलिस की शहर को ‘ड्रग्स फ्री’ करने की मुहिम, एनडीपीएस दस्ते ने कपिल नगर से तीन आरोपियों को रंगेहाथ किया गिरफ्तार

नागपुर: पुलिस शहर को ड्रग्स फ्री करने के लिए विशेष मुहिम चला रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम ने कपिल नगर के समता नगर स्थित मलका कॉलोनी के पास तीन आरोपियों को एमडी ड्रग्स के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने ड्रग्स मुहिया करवाने वाले तस्कर के नाम का भी खुलासा किया है जिसकी भी तलाश पुलिस कर रही है। इस कार्रवाई के दौरान करीब 52 ग्राम एमडी पुलिस ने बरामद की है। नागपुर शहर पुलिस आयुक्त ने शहर को ड्रग्स फ्री करने के लिए विशेष मुहिम शुरू की है। पिछले कुछ दिनों से लगातार पुलिस शहर में छापेमारी कर ड्रग्स बरामद कर रही है। हालांकि पुलिस विभाग के  कुछ कर्मचारी और अधिकारी ड्रग्स तस्करों से साथ मधुर संबंधों के चलते कार्रवाई करने में कोताही बरतते भी दिखे और इसका पता चलते ही उन दोषी पुलिस कर्मियों पर निलंबन की कार्रवाई भी हुई। इसी कड़ी में सोमवार सुबह क्राइम ब्रांच की एनडीपीएस टीम कपिल नगर के समता नगर स्थित मलका कॉलोनी परिसर में गस्त कर रही थी। उसी दौरान अंकित अंबादे कश्यप पाटिल और आसिफ मलिक उर्फ कामरान मलिक नामक तीन आरोपी एमडी ड्रग्स का लेनदेन करते हुए रंगे हाथ मिले। इस कार्रवाई के दौरान 52 ग्राम एमडी, मोबाइल फोन सहित 281000 का माल पुलिस ने बरामद किया है।  पूछताछ में पता चला कि यह ड्रग्स  कुणाल उर्फ जंबो डोंगरे नामक अपराधी से खरीदा था जिसके खिलाफ भी पुलिस ने मामला दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि अंकित अंबादे का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है जबकि वांछित अपराधी कुणाल डोंगरे हत्या, हत्या के प्रयास जबरी चोरी और डकैती के प्रयास जैसे कई मामलों में लिप्त रहा है। तीनों आरोपियों के खिलाफ कपिल नगर पुलिस थाना में मामला दर्ज किया गया है।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई