पाकिस्तान में भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 रही तीव्रता

DESK NEWS. भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.2 दर्ज की गई है. भूकंप के ये झटके खैबर-पख्तूनवा के आसपास महसूस किए गए हैं. भूकंप का केंद्र इसी इलाके में बताया जा रहा है. नेशनल सिस्मोलॉजी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र जमीन के 10 किमी नीचे था. पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी बार है, जब पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. इससे ठीक एक सप्ताह पहले पाकिस्तान में सोमवार रात धरती कांप उठी थी. रात 9 बजकर 58 मिनट पर भूकंप आया था. इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई थी. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NCS) के मुताबिक, भूकंप का केंद्र पाकिस्तान के उत्तरी क्षेत्रों में रहा, जहां हल्के से मध्यम स्तर के झटके महसूस किए गए थे. बता दें कि पाकिस्तान और उसके आस-पास के क्षेत्र भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील हैं. यहां भारत और यूरेशियन प्लेट्स के टकराव के चलते भूकंपीय गतिविधियां सामान्य से अधिक होती हैं. इस वजह से अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमाई क्षेत्रों में समय-समय पर झटके आते रहते हैं. बीते कुछ वर्षों में पाकिस्तान ने कई बार गंभीर तीव्रता के भूकंप झेले हैं, जिससे भारी नुकसान हुआ है. विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार आने वाले हल्के झटके किसी बड़े भूकंप की आहट हो सकते हैं. ऐसे में समय रहते भूकंपरोधी ढांचे तैयार करना और लोगों को जागरूक करना बेहद जरूरी हो गया है. फिलहाल, स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और राहत टीमें भी तैयार रखी गई हैं. पाकिस्तान के इतिहास में भूकंप कोई नई बात नहीं है, लेकिन हर झटका एक नई चेतावनी की तरह होता है. साल 2005 का कश्मीर भूकंप इसकी एक बुरी मिसाल है, जिसमें हजारों जानें गई थीं. ऐसे में सरकार और जनता दोनों की साझा ज़िम्मेदारी है कि इस प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए पूर्व तैयारियां मजबूत की जाएं और सजगता बनी रहे.

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई