पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

पाकिस्तान ने कश्मीर घाटी में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर बिना उकसावे के गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया जिसका भारतीय सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया. रक्षा विभाग के एक अधिकारी ने शनिवार (26 अप्रैल) को यह जानकारी दी. श्रीनगर में रक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘25-26 अप्रैल की मध्य रात्रि कश्मीर में एलओसी के पार पाकिस्तान की कई सैन्य चौकियों ने बिना उकसावे के गोलीबारी की.’’ उन्होंने बताया कि सेना के जवानों ने संघर्ष विराम उल्लंघन का मुंह तोड़ जवाब दिया. उन्होंने कहा, ‘‘इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.’’पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारतीय सुरक्षा बलों का ऑपरेशन जारी है. कश्मीर में आतंकवादियों को खत्म करने के लिए उनके घरों को ध्वस्त किया जा रहा है. हाल ही में सुरक्षा बलों ने घाटी में सक्रिय आतंकवादियों के दो और घर तोड़े हैं. लश्कर के आतंकवादी एहसान अहमद शेख का दो मंजिला घर सेना ने आईईडी लगाकर उड़ा दिया. एहसान अहमद शेख जून 2023 से लश्कर का सदस्य था और पुलवामा के मुर्रान का रहने वाला है. में हुए आतंकी हमले और बेगुनाह लोगों की हत्या के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ सख्त कदम उठाया है. भारत सरकार ने सिंधु नदी जल समझौते को खत्म कर दिया है और अब तैयारी की जा रही है कि पाकिस्तान को पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया जाए. इस मुद्दे को लेकर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और जलशक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के बीच एक अहम बैठक हुई. इस बैठक में तय हुआ कि पाकिस्तान को अब एक बूंद पानी भी नहीं भेजा जाएगा और इसके लिए तुरंत काम शुरू किया जाएगा.बैठक में शॉर्ट टर्म और लॉन्ग टर्म योजना पर चर्चा हुई. तय किया गया कि सिंधु नदी से सिल्ट हटाने और ड्रेजिंग का काम जल्द शुरू होगा. साथ ही नदी के पानी को दूसरी नदियों में भेजने की योजना पर भी बात हुई, ताकि जहां पानी की कमी है, वहां इसका इस्तेमाल हो सके. इस पानी से सिंचाई कैसे की जाए और नए बांध कैसे बनाए जाएं, इस पर भी विस्तार से चर्चा की गई.

Related Posts

शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

You Missed

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई