पहलगाम आतंकी हमले के बाद देशभर में ऑपरेशन सिंदूर, नागपुर एयरपोर्ट पर मॉक ड्रिल

Desk News. पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा को और कड़ा किया गया है। सुरक्षा एजेंसियां अब किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इसी क्रम में आज नागपुर एयरपोर्ट पर एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई, जिसमें सायरन बजते ही एयरपोर्ट टर्मिनल को खाली कराया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) द्वारा ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत किया गया। ड्रिल का मुख्य उद्देश्य यह था कि अगर कभी असल में कोई आतंकी हमला होता है, तो सुरक्षाबल और एयरपोर्ट स्टाफ किस तरह से प्रतिक्रिया करेंगे। इस मॉक ड्रिल के दौरान नागपुर एयरपोर्ट के सभी कर्मचारियों को तत्काल टर्मिनल से बाहर निकाला गया, ताकि असल आपात स्थिति में कोई भी कर्मचारी घबराए नहीं और अपने कर्तव्यों का पालन ठीक से कर सके। मॉक ड्रिल के दौरान CISF के अधिकारियों ने कर्मचारियों को सुरक्षा उपायों के बारे में समझाया और यह बताया कि आपात स्थिति में उन्हें क्या सावधानियां बरतनी चाहिए। इसके साथ ही यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के तरीके भी बताए गए। गौरतलब है कि हाल ही में लाहौर एयरपोर्ट के पास हुए धमाके के बाद भारत की सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं। नागपुर एयरपोर्ट की यह मॉक ड्रिल भी उसी सतर्कता का हिस्सा है, जिससे यह सुनिश्चित किया जा सके कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी सुरक्षा बल पूरी तरह तैयार रहें।

  • Related Posts

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    नागपुर: राज्य भर में चर्चित शालार्थ आईडी घोटाले की जांच अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। जांच समिति की रिपोर्ट लगभग तैयार है, और जल्द ही यह साफ हो जाएगा…

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई

    नागपुर: लंदन में आयोजित FIDE वर्ल्ड रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप 2025 में उपराजधानी नागपुर की चेस खिलाडी दिव्या देशमुख ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। दिव्या ने ब्लिट्ज सेमीफाइनल में विश्व…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई