पद्मश्री काजोल ने किया खासदार सांस्कृतिक महोत्सव का भव्य उद्घाटन

नागपुर. शुक्रवार, 13 दिसंबर को खासदार सांस्कृतिक महोत्सव के नवें संस्करण का शुभारंभ हुआ। केंद्रीय मंत्री और महोत्सव के प्रणेता नितिन गडकरी ने उद्घाटन कार्यक्रम में कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य सिर्फ मनोरंजन नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को आत्मविश्वास से भरा, सफल और सुसंस्कृत बनाना है नगर स्थित ईश्वर देशमुख शारीरिक शिक्षण महाविद्यालय के प्रांगण में आयोजित इस महोत्सव का उद्घाटन सुप्रसिद्ध अभिनेत्री और पद्मश्री पुरस्कार विजेता काजोल ने किया। कार्यक्रम में संस्कार भारती की अध्यक्ष कांचन गडकरी, हुंडई के सीडीओ जिओलिक ली, महिंद्रा के अभिजीत कळंब, नागपुर के जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर, पूर्व सांसद दत्ता मेघे, और कई विधायकों व गणमान्य व्यक्तियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। काजोल का सम्मान नितिन गडकरी और कांचन गडकरी ने पैठणी साड़ी भेंटकर किया। इस अवसर पर नितिन गडकरी ने काजोल की दादी शोभना समर्थ और उनके पति अजय देवगन के योगदान का उल्लेख करते हुए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक गतिविधियों का संगम नहीं, बल्कि परंपराओं और मूल्यों को आगे ले जाने का मंच है। गडकरी ने कहा, “साहित्य और संस्कृति का विकास भी शहर के समग्र विकास में अहम भूमिका निभाता है। यह महोत्सव युवाओं की प्रतिभा को मंच देकर उन्हें प्रोत्साहित करता है। कलाकारों की भागीदारी इसे प्रतिष्ठित और यादगार बनाती है।” कार्यक्रम का संचालन रेणुका देशकर और बाल कुलकर्णी ने किया, जबकि प्रस्तावना प्रा. अनिल सोले ने दी।

काजोल का संबोधन: प्रेम और सम्मान के लिए कृतज्ञता

पिली-चमकदार पोशाक में मंच पर आईं काजोल ने मराठी में अपना भाषण शुरू किया, जिससे दर्शक उत्साहित हो गए। उन्होंने नागपुरवासियों के प्रेम और स्नेह के लिए आभार जताया और कहा कि यह महोत्सव हजारों कलाकारों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देता है।
काजोल ने हर्षन कावरे द्वारा बनाई गई अपनी रंगोली की प्रशंसा की और उसके साथ फोटो भी खिंचवाई।

‘मैं हूं भारत’: भारतीय गौरवगाथा का भव्य प्रदर्शन

उद्घाटन के बाद संस्कार भारती नागपुर द्वारा प्रस्तुत ‘मैं हूं भारत’ कार्यक्रम में 1200 कलाकारों ने भाग लिया। वेदकाल से आधुनिक भारत तक की गौरवशाली गाथा को देशभक्ति गीतों, लोकनृत्य, पोवाड़ा और गोंधल जैसे विभिन्न कलाप्रकारों के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम का संयोजन गजानन रानडे, अमर कुलकर्णी और आनंद मास्टे ने किया। नृत्य व नाट्य के लिए अवंती काटे और कुणाल आनंदम् ने जिम्मेदारी संभाली।

आगामी कार्यक्रम

सुबह 7 बजे: भक्तिमय माहौल में श्री हनुमान चालीसा पाठ।

शाम 6 बजे: ‘अपने अपने राम’ पर डॉ. कुमार विश्वास का व्याख्यान।

जुबिन नौटियाल के साथ होगा समापन

पहले 22 दिसंबर को महोत्सव समाप्त होने वाला था, लेकिन अब 23 दिसंबर को प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल के लाइव कंसर्ट के साथ महोत्सव का समापन होगा। यह कार्यक्रम युवाओं के लिए विशेष आकर्षण रहेगा।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई