पतंजलि प्रकल्प संतरा उत्पादकों के लिए वरदान साबित होगा: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस

नागपुर.  पतंजलि फूड और हर्बल पार्क के माध्यम से संतरा उत्पादकों की फसल का प्रसंस्करण कर उसे बाजार तक पहुंचाया जाएगा। इस परियोजना में संतरों की ग्रेडिंग और भंडारण की सुविधा भी उपलब्ध होगी, जिससे संतरा उत्पादकों को बड़ा लाभ मिलेगा। यह प्रकल्प किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा, ऐसा प्रतिपादन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस परियोजना को हर संभव सहयोग देगी और पतंजलि के साथ मिलकर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नर्सरी स्थापित की जाएगी। मिहान क्षेत्र में स्थित पतंजलि फूड और हर्बल पार्क का उद्घाटन मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के हाथों संपन्न हुआ। इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव बाबा, पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड के प्रबंध निदेशक आचार्य बालकृष्ण, कृषि राज्य मंत्री एड. आशीष जलसवाल, विधायक डॉ. आशीष देशमुख, समीर मेघे समेत अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि 9 साल पहले मिहान में पतंजलि की नींव रखी गई थी। इस दौरान कई चुनौतियां आईं, लेकिन बिना रुके पतंजलि ने इस परियोजना को पूरा किया। जब पतंजलि उद्योग समूह को महाराष्ट्र सरकार ने मिहान में आमंत्रित किया, तब कई अन्य राज्यों ने भी उन्हें वहां उद्योग स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था। बावजूद इसके, मिहान में ही इस परियोजना को शुरू करने का संकल्प लिया गया और पूरी पारदर्शिता के साथ निविदा प्रक्रिया अपनाकर यह प्रकल्प साकार हुआ. मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना के लिए आवश्यक संतरे सीधे किसानों से खरीदे जाएंगे, जिससे उन्हें उचित बाजार मूल्य मिलेगा। इसके अलावा, यहां संतरा प्रसंस्करण और भंडारण के लिए अत्याधुनिक कोल्ड स्टोरेज सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। इससे किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। राज्य सरकार भी इस परियोजना को पूरा सहयोग देगी। साथ ही, पतंजलि और राज्य सरकार मिलकर एक आधुनिक नर्सरी स्थापित करेंगे, जहां उच्च गुणवत्ता के संतरा पौधे तैयार किए जाएंगे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस अवसर पर कहा कि पतंजलि फूड और हर्बल पार्क को प्रतिदिन लगभग 800 टन संतरों की आवश्यकता होगी, जिससे संतरा उत्पादकों के लिए एक स्थायी बाजार तैयार होगा। साथ ही, इस परियोजना के माध्यम से स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर भी मिलेंगे। उन्होंने कहा कि किसानों का इस परियोजना को पूरा समर्थन मिलेगा और नींबूवर्गीय फलों की भी आपूर्ति की जाएगी। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. केंद्रीय मंत्री गडकरी ने राज्य सरकार से उत्तम संतरा बीज और कलम उत्पादन के लिए आधुनिक नर्सरी स्थापित करने की मांग भी की, जिससे किसानों को बेहतरीन गुणवत्ता की पौध तैयार करने में मदद मिलेगी। इससे पहले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने पतंजलि फूड और हर्बल पार्क की शिलापट्टी का अनावरण किया और विधिवत उद्घाटन संपन्न किया।

  • Related Posts

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    नागपुर: रेलवे सुरक्षा बल नागपुर पोस्ट द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन जीवन रक्षक” के अंतर्गत एक महिला यात्री की जान बचाने का साहसिक कार्य किया गया। यह घटना सोमवार शाम लगभग…

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    नागपुर: नागपुर से एक राहत देने वाली खबर सामने आई है जहाँ एक युवक ने व्यापार में भारी नुकसान के चलते आत्महत्या का प्रयास किया, लेकिन समय रहते पुलिस की मुस्तैदी…

    You Missed

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    चलती ट्रेन में चढ़ती महिला का फिसला पैर, आरपीएफ कर्मचारी ने दौड़ कर बचाया; टली दुर्घटना

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    व्यापार में नुकसान से हताश हुए व्यक्ति ने आत्महत्या का किया प्रयास, पुलिस की सतर्कता से बची जान

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    न्यायपालिका को हर मामले में दखल देने की जरूरत नहीं, सीजेआई भूषण गवाई की महत्वपूर्ण टिप्पणी

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    लॉ कॉलेज में बने प्रिएंबल पार्क का भव्य उद्घाटन; CJI भूषण गवाई, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी रहे मौजूद

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    नागपुर को मिला बंगलुरु और ग्वालियर से सीधा रेल संपर्क, नई एक्सप्रेस ट्रेन का हुआ शुभारंभ

    मुख्य न्यायाधीश भूषण गवई का नागपुर आगमन

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    फासे पारधी समाज की व्यथा को मिली आवाज: न्याय संकल्प परिषद में गंभीर मामलों पर सुनवाई

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    ‘सेवा ही साधना है’ की राह पर अदाणी ग्रुप और डीएमआईएचईआर की साझेदारी, किफायती हेल्थ एजुकेशन को मिलेगा बढ़ावा

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    तुकड़ोजी कैंसर अस्पताल में सुसज्जित कौशल प्रशिक्षण केंद्र का विभागीय आयुक्त के हाथों उद्घाटन

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    नागपुर में ट्रैफिक पुलिस की सख़्ती, नियम तोड़ने वाली स्कूल बसों, वैन और ऑटो पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    शालार्थ आईडी घोटाला: जांच समिति की रिपोर्ट अंतिम चरण में, बड़ा खुलासा जल्द होने की संभावना

    दिव्या देशमुख ने रैपिड एंड ब्लिट्ज टीम चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मैच में विश्व की नंबर 1 होउ यिफान को हराया, पीएम मोदी ने दी बधाई